वनप्लस ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15T चीन में लॉन्च कर दिया है. यह फोन दमदार बैटरी, हाई-एंड प्रोसेसर और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जो इसे एक पावरफुल डिवाइस बनाते हैं.
कीमत की बात करें तो वनप्लस 15T की शुरुआती कीमत CNY 4,299 (करीब ₹58,000) रखी गई है. यह फोन कई स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है, जिसमें 12GB से लेकर 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन शामिल हैं. यह डिवाइस 25 मार्च यानी आज से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7500mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करती है. इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.32-इंच का AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जो 60Hz से 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. यह डिस्प्ले गेमिंग और स्मूथ एक्सपीरिएंस के लिए काफी शानदार माना जा रहा है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह फोन हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. कंपनी के अनुसार, इसने AnTuTu बेंचमार्क में 44 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है.
मिलता है दमदार कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो वनप्लस 15T में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है. यह 3.5x ऑप्टिकल जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इसके अलावा, यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है और IP68/69 रेटिंग के साथ आता है. कुल मिलाकर, वनप्लस 15T एक पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो बैटरी, परफॉर्मेंस और कैमरा तीनों में शानदार अनुभव देता है.