टिप्स्टर योगेश बरार की लीक के मुताबिक, नथिंग Phone 4b में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इससे यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग, बेहतर गेमिंग और शानदार विजुअल एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की चर्चा है. यह डिवाइस दो स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल हो सकते हैं. सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन सीधे Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है, जो इसे शुरुआती एंड्रॉयड 16 स्मार्टफोन्स में शामिल करेगा.
लीक के मुताबिक फोन में 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है. हालांकि इसकी चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि बाकी कैमरा सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
ट्रांसपेरेन्ट डिजाइन लुटेगा महफिल
डिजाइन की बात करें तो नथिंग अपनी पहचान बन चुके ट्रांसपेरेंट बैक पैनल को बरकरार रख सकती है. टीजर में फोन का ब्लू कलर वेरिएंट दिखाया गया है, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे तीन रंगों में लॉन्च किया जा सकता है. फोन में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और Glyph Bar LED इंटरफेस भी देखने को मिल सकता है, जो नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और अन्य अलर्ट दिखाने का काम करेगा.
फिलहाल नथिंग ने इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 7 जुलाई को कंपनी फोन की कीमत, उपलब्धता और सभी फीचर्स से पर्दा उठाएगी.