मोटोरोला ने भारत में अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेज़र फोल्ड और वायरलेस ईयरबड्स मोटो बड्स 2 प्लस की बिक्री शुरू कर दी है. दोनों डिवाइस अब फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया वेबसाइट और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं. कंपनी लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No-Cost EMI जैसी सुविधाएं भी दे रही है.
मोटोरोला Razr Fold की कीमत और ऑफर्स- मोटोरोला रेज़र फोल्ड की शुरुआती कीमत ₹1,49,999 रखी गई है. इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल इस कीमत पर उपलब्ध है. वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,59,999 है. कंपनी ने एक खास FIFA Edition भी पेश किया है जिसकी कीमत ₹1,69,999 रखी गई है.
ग्राहकों को फोन पर ₹10,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इसके अलावा 18 महीने तक की No-Cost EMI सुविधा भी उपलब्ध है.
कैसे हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस
ये फोल्डेबल स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 8.1 इंच का 2K AMOLED मेन डिस्प्ले और 6.6 इंच का AMOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले दिया गया है. फोन Dolby Vision, HDR10+ और 6200 nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.
पावर के लिए फोन में 6000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कैमरा और AI फीचर्स
मोटोरोला Razr Fold में 50MP Sony LYTIA सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. ये एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड हेलो UI पर चलता है और इसमें Catch Me Up 2.0, AI Image Studio और Global Search जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं.
Moto Buds 2 Plus की खासियत
मोटो बड्स 2 प्लस में 11mm Dynamic Drivers और Dynamic ANC फीचर दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, ये चार्जिंग केस के साथ 40 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं. मोटोरोला इन ईयरबड्स पर ₹1,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इनकी कीमत ₹4,999 रह जाती है.