लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसा: उन्नाव में बस पलटी, कैदी और दरोगा समेत 6 की मौत

उन्‍नाव: उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार का दिन हादसों के नाम रहा। बाराबंकी के बाद उन्‍नाव में सुबह पांच बजे एसी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। यह दुर्घटना औरास थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि दिल्‍ली से बिहार जाते समय बस के चालक को नींद आ गई। इसकी वजह से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में दरोगा और कैदी भी शामिल हैं। करीब तीन पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हुए हैं। दिल्‍ली से बिहार जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस ड्राइवर ने नींद का झोंका आने की वजह से बस से नियंत्रण खो दिया। बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कई यात्री बस की खिड़कियों से नीचे सड़क पर जा गिरे। एक यात्री का तो पैर कटकर अलग हो गया।

कैदी को गुरुग्राम कोर्ट लेकर गई थी बिहार पुलिस की टीम

यह हादसा औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्‍या 262 के पास हुआ। मृतकों की पहचान बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्‍तरपाल सिंह के रूप में हुई। चार मृतकों की पहचान अभी नहीं हा पाई है। बताया जा रहा है कि सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।

क्‍या बोले डीएम घनश्‍याम मीणा

डीएम घनश्याम मीणा ने बताया कि अभी तक कुल 6 लोगों की मौत हुई है। पांच की तो घटनास्थल पर ही हो गई थी और एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। घायलों में चार लोगों को मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।

मृतकों के नाम और पते

1.रविचरन राम जनपद सीवान राज्य बिहार
2.सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र रामआधार जायसवाल निवासी मुंडेराबाजार थाना चौरा चौरी जनपद गोरखपुर
3.विदेशी गुप्ता पुत्र मिश्री गुप्ता निवासी मदपुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
4. विजयकुमार पुत्र रामजीत निवासी फरेसन गोविंदपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
5.कैदी- सी.एस.तोमर उर्फ छत्रपाल सिंह पुत्र गोरेलाल तोमर निवासी म0न0-201/31 बी लक्ष्मी हॉस्पिटल थाना लक्ष्मण बिहार जनपद गुरुग्राम हरियाणा
6.अज्ञात पुरुष

घायलों के नाम और पते

1. नायब आलम पुत्र मंजूर आलम उम्र करीब 30 वर्ष निवासी जनपद गोरखपुर
2. बिन्दावती पत्नी विदेशी गुप्ता निवासी मदपुर थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
3. परमजीत सिंह पुत्र विजेन्द्र यादव उम्र करीब 28 वर्ष निवासी उसमा सिलवरिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
4. श्वेता यादव पत्नी विजेन्द्र यादव निवासी उसमा सिलवरिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर
5. विष्णु पुत्र गंगाराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम ककईया थाना बभनान जनपद बस्ती
6. अरविंद पुत्र सशोधर उम्र करीब 25 वर्ष निवासी जनपद गोरखपुर
7. राहुल पुत्र त्रिलोकी निवासी खरिकाघाट थाना बांसी जनपद बस्ती
8. गनेश दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित उम्र करीब 19 वर्ष निवासी पड़रोना जनपद कुशीनगर
9. आर.एन. गुप्ता पुत्र रामकुमार निवासी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती
10. फरमान अंसारी पुत्र मीकाल अंसारी निवासी पिपरापकड़ी थाना शिकारपुर जनपद चम्पारण पश्चिमी (बेतिया)
11. शहीद अख्तर पुत्र लाल मो0 अंसारी निवासी उपरोक्त
12. अज्ञात महिला (केजीएमयू रेफर)
13. सोम अली पुत्र इंसान अली निवासी लौकियावन थाना कम्पनीबाग जनपद बस्ती
14. धनंन्जय पुत्र बेचन प्रसाद उम्र करीब 34 वर्ष निवासी श्याम बिहार नजफगढ़ दिल्ली
15. धीरज पुत्र जगदीश निवासी ग्राम टिकरासोहट थाना कुल्ही जनपद महाराजगंज
16. अरुण कुमार पुत्र रामलाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी कुशनाल थाना बेनीपार जनपद गोरखपुर
17. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र प्रयाग गुप्ता उम्र करीब 33 वर्ष निवासी बारपार बरगहा थाना खजनी जनपद गोरखपुर
18. अमनदीप सिंह पुत्र रविन्द्र उम्र करीब 30 वर्ष जनपद औरैया
19. मो0 वसीम पुत्र शमशुद्दीन उम्र करीब 33 वर्ष थाना बजीरगंज जनपद गया बिहार
20. गोलू पुत्र धर्मेन्द्र शाह उम्र करीब 22 वर्ष निवासी देवरियादुबे थाना खखेंदु जनपद देवरिया