iQOO का नया पावरफुल फोन! 9020mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च, गेमिंग के साथ मिड-रेंज में नया धमाका


Powered by :

Last Updated:

iQOO Z11 जल्द ग्लोबल लॉन्च होने वाला है. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 9020mAh बैटरी और 165Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है. जानिए कीमत, फीचर्स और भारत लॉन्च की पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

iQOO का पावरफुल फोन! 9020mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च, मिड-रेंज में नया धमाकाZoom

गेमिंग के लिए बेस्ट फोन? iQOO Z11 में मिलेंगे दमदार फीचर्स

अगर आप एक दमदार मिड-रेंज स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है. iQOO ने इस सीरीज को पहले चीन में लॉन्च किया था और अब इसे ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को हो सकता है. खास बात यह है कि प्री-रिजर्वेशन भी पहले ही शुरू हो चुके हैं, जिससे साफ है कि कंपनी इसे जल्द बड़े स्तर पर पेश करने वाली है.

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर माना जा रहा है. ग्लोबल वर्जन में MediaTek Dimensity की जगह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है. यह चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के कामों के लिए काफी स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन Vivo T5 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है.

डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z11 में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. इससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरिएंस बेहद स्मूद और फास्ट हो जाएगा. इसके अलावा, फोन का डिजाइन भी स्लिम बताया जा रहा है, जो इसे देखने में प्रीमियम बना सकता है.

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत हो सकती है. इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकती है. इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा.

मिलेगा 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
कैमरे के मामले में इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया जा सकता है, जिससे फोटो और वीडियो स्टेबल और क्लियर आएंगे. साथ ही 2MP डेप्थ सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अच्छा रहेगा.

कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत ₹25,000 से ₹35,000 के बीच हो सकती है. कुल मिलाकर, iQOO Z11 उन यूज़र्स के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है जो कम बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और शानदार डिस्प्ले चाहते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link