क्यों होती है आईफोन के साइड में लाइन?
अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अगर ये लाइन डिजाइन के लिए नहीं है तो इनका यूज क्या होता है? इसका जवाब है कि यह लाइन एंटीना के तौर पर काम करती है. एंटीना की वजह से आईफोन का ब्लूटूथ, वाईफाई और 5G चिप डिजिटल वेव्स को रिसीव और ट्रांसमिट करते हैं. यानी आईफोन के कुछ सबसे जरूरी फीचर्स इस लाइन के कारण आपके आसपास की दुनिया से कम्युनिकेट करते हैं. अगर iPhone 17 Pro Max के उदाहरण से समझें तो इसमें कैमरा आईलैंड के नीचे एंटीना लाइन दी गई है.
पुराने आईफोन में भी क्लियरली विजिबल हैं एंटीना लाइन
लेटेस्ट मॉडल की तरह पुराने आईफोन में भी एंटीना लाइन एकदम विजिबल थी. अगर आईफोन 6 की बात करें तो इसके रियर में कैमरा और फोन के निचले हिस्से को अलग करते हुए एक लाइन होती थी. वहीं आईफोन 8 से लेकर आईफोन 16 तक के मॉडल में स्टेनलेस स्टील और टाइटैनियम फिनिश के कारण इसकी विजिबिलिटी थोड़ी कम हो गई, लेकिन एंटीना लाइन ने आईफोन का साथ नहीं छोड़ा.
बहुत जरूरी होती है एंटीना लाइन
आईफोन के लिए एंटीना लाइन जितना दिखती है, उससे ज्यादा जरूरी होती है. दरअसल, मेटल से बनी आईफोन की बॉडी से सिग्नल को पास होने के लिए इसमें कहीं ब्रेक होना जरूरी है. यह लाइन उसी ब्रेक का काम करती है और यह रेडियो सिग्नल को अपने अंदर से पास होने देती है. इसके बिना सिग्नल क्वालिटी पर बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल, मेटल के बने फ्रेम रेडियो फ्रीक्वेंसी सिग्नल को कमजोर कर देते हैं. ऐसे में पॉलीमर और कम्पॉजिट से बनी यह लाइन मेटल फ्रेम में एक विंडो क्रिएट कर देती है,जहां से सिग्नल बिना किसी परेशानी के पास हो सकते हैं.