iPhone 18 Pro Leak: नया Dark Cherry Color मचा रहा धमाल, जानें सभी संभावित कलर ऑप्शन्स

ऐपल के आने वाले iPhone 18 Pro सीरीज़ को लेकर एक नई लीक सामने आया है, जिसमें फोन के संभावित नए कलर ऑप्शन्स की जानकारी दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल इस बार अपने Pro मॉडल्स के लिए पूरी तरह नया ‘Dark Cherry’ कलर पेश कर सकता है, जो हाल के सालों में देखे गए iPhone कलर से काफी अलग माना जा रहा है.

ये जानकारी सबसे पहले 9to5Mac की रिपोर्ट में सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि iPhone 18 Pro के कथित कैमरा रिंग कंपोनेंट्स ऑनलाइन लीक हुए हैं. इन्हीं कंपोनेंट्स के जरिए आने वाले कलर का खुलासा हुआ है.

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं ये नए रंग
लीक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज चार कलर ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकती है-सिल्वर,लाइट ब्लू,डार्क ग्रे,डार्क चेरी. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा Dark Cherry कलर की हो रही है. ऐपल ने पिछले कुछ सालों में डीप पर्पल और मिडनाइट ग्रीन जैसे डार्क शेड्स का इस्तेमाल किया था, लेकिन डार्क चेरी को एक नई वाइन-इंस्पायर्ड फिनिश बताया जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिके ऐपल अपने प्रो मॉडल्स में ज्यादा चमकीले रंगों के बजाय प्रीमियम और सटल कलर पर फोकस जारी रख सकता है

कैमरा रिंग कंपोनेंट्स से हुआ खुलासा
ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों में कथित कैमरा रिंग पार्ट्स दिखाई दे रहे हैं, जो इन कलर से मेल खाते बताए जा रहे हैं. इससे पहले भी कई बार iPhone लॉन्च से पहले सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से जुड़े पार्ट्स लीक हो चुके हैं.

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल iPhone 17 Pro के कैमरा कंपोनेंट्स भी लॉन्च से पहले लीक हुए थे और बाद में वही रंग आधिकारिक मॉडल्स में देखने को मिले थे. इसी वजह से कई लोग इस नए लीक को भी काफी गंभीरता से देख रहे हैं.

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तस्वीरें शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट की विश्वसनीयता पूरी तरह साफ नहीं है. ऐसे में फिलहाल इस जानकारी को सिर्फ लीक रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

सितंबर में हो सकता है लॉन्च
ऐपल हर साल की तरह इस बार भी सितंबर इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है. कलर के अलावा फोन में कैमरा अपग्रेड, डिजाइन बदलाव और नए AI फीचर्स मिलने की भी चर्चा है. फिलहाल कंपनी ने iPhone 18 Pro से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.