
iPhone 16e: संडे को आईफोन सबसे ज्यादा बिकता है। ऐसे में अगर आप भी आज iPhone लेने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। हम आपको आज का सबसे सस्ता iPhone ऑफर बताने जा रहे हैं जो iPhone 16e पर चल रहा है। बता दें कि यूं तो iPhone 16e पहले से ही ऐप्पल का सबसे सस्ता आईफोन है। लेकिन आज Flipkart पर काफी अच्छा ऑफर चल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर आज iPhone 16e के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 59,900 रुपये है। यहां पर iPhone 16e पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। इससे आप आईसीआईसीआई या ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए फोन पर 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं। तो वहीं फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए आप आईफोन 16ई पर 2,995 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।
लेकिन बेस्ट ऑफर की बात करें तो वो फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर चल रहा है जिससे आप iPhone 16e पर 3,565 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा 48,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप iPhone 16e को मात्र 7,685 रुपये में खरीद सकते हैं।
iPhone 16e ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन की स्क्रीन Ceramic Shield से लेस बनाई है जो इसे तगड़ी सुरक्षा प्रदान करेगी।
apple iPhone 16e में A18 चिप लगाई गई है। इसमें 48 MP का सिंगल OIS बैक कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
बैटरी पर गौर करें ऐप्पल अनुसार iPhone16e की बैटरी लाइफ iPhone 11 के मुकाबले 6 घंटे अधिक चलती है। इस आईफोन में भी एप्पल इंटेलिजेंस का फीचर भी है। इसके अलावा फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रमाणित करती है।
ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 16e पर iOS 27 के अपडेट देने का भी ऐलान किया है जो बताता है कि यह आईफोन आगे भी नया ही रहेगा।