Flipkart सेल में हुआ बड़ा कमाल, iPhone 17 पहली बार मिल रहा है इतना सस्ता, जानिए हजारों रुपये बचाने वाले इस ऑफर को



iphone 17 1757439405830 16 9

Flipkart Sasa Lele Sale में iPhone 17 अब तक की सबसे सस्ती कीमत में उपलब्ध हो गया है। इससे ग्राहकों के पास iPhone 17 को अपना बनाने का सुनहरा अवसर है। बता दें कि इस ऑफर की समय सीमा है जिसके खत्म होते ही ऑफर भी खत्म हो जाएगा।  

flipkart सेल में iPhone 17 के 256 GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये से घट कर अब 75,900 रुपये हो गई है। इसी तरह 512 GB वेरिएंट की कीमत भी 102,900 रुपये से घटकर 95,900 रुपये हो गई है। 

इसके साथ ही apple iPhone 17 को अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आप 4,270 रुपये का अतिरिक्त बंपर डिस्काउंट पा सकेंगे। 

इसके अलावा यहां 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इन सब ऑफर के साथ आप आईफोन 17 को अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे। 

apple iPhone 17 ब्लैक, व्हाइट, मिस्ट ब्लू, सेज (Sage) और लैवेंडर जैसे रंगों में आता है। iPhone 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले 120 Hz के ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इस फोन में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड 2 आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। 

हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A19 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 48 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। फोन का मेन बैक कैमरा 12 MP के 2X टेलीफोटो कैमरा का भी काम कर सकता है। तो वहीं फोन में 18 MP का फ्रंट कैमरा ‘सेंटर स्टेज’ फीचर के साथ दिया गया है। 

ऐप्पल के अनुसार iPhone 17 की बैटरी से 30 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है।



Source link