
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप को लेकर पूरी दुनिया भर में फैंस का उत्साह किसी से छिपा नहीं है। इसी को देखते हुए Meta ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए फीफा से जुड़े शानदार फीचर्स पेश किए हैं। हम आपको WhatApp के लिए पेश हुए फीफा से जुड़े फीचर्स पहले ही बता चुके हैं। अब इस खबर में हम आपको Facebook और Instagram के लिए पेश हुए फीफा विश्व कप 2026 फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
फीफा विश्व कप 2026 के लिए इंस्टाग्राम पर यूजर्स जब सर्च करेंगे तो उनको एक नया अनुभव मिलेगा। प्लेटफॉर्म पर मौजूद फ़ुटबॉल वीडियो पर टूर्नामेंट बटन दिया गया होगा जिस पर टैप करने से आप एक खास जगह पर पहुँचेंगे जहां इंस्टाग्राम से चुना हुआ रियल-टाइम कंटेंट देखने को मिलेगा। यहां आपको टॉप रील्स, स्टोरीज़ और आधिकारिक ब्रॉडकास्टर और नेशनल टीमों के फ़ीचर्ड अकाउंट्स के साथ-साथ फ़ैन्स का बेहतरीन कंटेंट भी दिखेगा।
इंस्टाग्राम DM में भी नया AI पावर्ड ‘Goal!’ वॉइस इफ़ेक्ट फीचर दिया गया है। इसे भेजने पर एक सरप्राइज़ एनिमेशन अनलॉक होगा।
फ़ेसबुक में फ़ुटबॉल मोड दिया गया है जिससे फ़ीड के ऊपर Facebook लोगो पर डबल-टैप करने पर यह ऑन जो जाएगा और यूजर्स को फीफा थीम वाले रिएक्शन के साथ कुछ सरप्राइज़ भी मिल सकेंगे।
इसमें Wear It का एक और अच्छा फीचर दिया है जिससे फैंस AI के जरिए वर्चुअल रूप से अपनी पसंद की टीम की जर्सी पहन उस फोटो को प्रोफाइल पिक्चर, Stories, या फ़ीड पोस्ट के रूप में पोस्ट कर सकेंगे।
इस फीचर के लिए यूजर्स को स्टोरीज़ पर टैप कर अपनी कोई फोटो सिलेक्ट करनी है। जिसके बाद AI Edit पर टैप कर और Wear It सिलेक्ट करें। फिर अपनी टीम की जर्सी सिलेक्ट कर उस फोटो को शेयर करें।
इसके अलावा फेसबुक ने फीफा कप से जुड़े खास स्टिकर, फुटबॉल से जुड़े डिजाइन और कुछ टूल्स भी पेश किए हैं।