तीन महीने तक गारंटीड इनकम देगा Creator Fast Track प्रोग्राम
इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले क्रिएटर्स की रील्स को फेसबुक ज्यादा रीच देगी ताकि उनके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ सके. साथ ही पहले तीन महीने तक हर क्रिएटर को गारंटीड इनकम दी जाएगी. जिन क्रिएटर्स के इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर एक लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, उन्हें हर महीने 1,000 डॉलर (लगभग 94,000 भारतीय रुपये) और 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स वाले क्रिएटर को हर महीने 3,000 डॉलर (लगभग 2.82 लाख भारतीय रुपये) मिलेंगे. साथ ही क्रिएटर को फेसबुक कंटेट मॉनेटाइजेशन की भी एक्सेस मिलेगी ताकि वो अपने कंटेट के जरिए और भी पैसा कमा सके.
ये हैं Creator Fast Track प्रोग्राम की शर्तें
- क्रिएटर का अमेरिका या कनाडा में होना ज़रूरी है.
- क्रिएटर की उम्र 18 साल या ज्यादा होनी चाहिए.
- क्रिएटर का फेसबुक अकाउंट कम से कम 30 दिन पुराना होना चाहिए.
- पिछले 6 महीनों में एक भी फेसबुक रील न पोस्ट की हो.
- पिछले 60 दिनों में आपके अकाउंट के कम से कम 20,000 फॉलोवर और कम से कम 30,000 वीडियो व्यू होने चाहिए.
- कंटेंट क्रिएटर द्वारा खुद शूट किया या बनाया गया होना चाहिए.
- इस प्रोग्राम के लिए केवल फेसबुक मोबाइल ऐप से अप्लाई किया जा सकता है.
- ऐप्लिकेशन स्वीकार होने पर क्रिएटर को कंटेट मॉनेटाइजेशन की शर्तों को मानना होगा.
फेसबुक यह प्रोग्राम क्यों लेकर आई है?
कंटेट के मामले में फेसबुक को टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स से कड़ी टक्कर मिल रही है. दुनियाभर में लगभग 3 बिलियन यूजर होने और पिछले साल अपना अब तक का सबसे ज्यादा क्रिएटर पेआउट देने के बावजूद फेसबुक दूसरे प्लेटफॉर्म्स का मुकाबला करने में पीछे रह रही है. अब इस प्रोग्राम के जरिए फेसबुक क्रिएटर इकोसिस्टम को रिवाइव करना चाहती है. पिछले साल कंपनी ने कंटेट क्रिएटर्स को करीब 3 बिलियन डॉलर दिए हैं, जो 2024 की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा है.