- शाओमी जल्द AI-पावर्ड ह्यूमनॉयड रोबोट लाएगी, सीईओ ने वीडियो दिखाया।
- रोबोट ऑटोमोटिव प्रोडक्शन लाइन पर जटिल काम बिना इंसानी मदद कर रहे।
- शाओमी 2022 से रोबोट विकसित कर रही, फैक्ट्रियों में जल्द तैनात होंगे।
Xiaomi AI Robot: चाइनीज कंपनी Xiaomi स्मार्टफोन, होम गैजेट से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक बना रही है और अब कंपनी एक बिल्कुल नए फील्ड में कदम रखने जा रही है. कंपनी जल्द ही एआई पावर्ड ह्यूमनॉयड रोबोट लॉन्च कर सकती है. कंपनी के सीईओ Lei Jun ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ह्यूमनॉयड रोबोट को एक प्रोडक्शन लाइन पर काम करते हुए देखा जा सकता है. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अब कंपनी इन्हें लैब से निकाल प्रोडक्शन के लिए तैयार कर रही है. बता दें कि दुनिया के पहले खरबपति एलन मस्क भी ह्यूमनॉयड रोबोट ऑप्टिमस पर काम कर रहे हैं. अब एआई के बाद रोबोट को लेकर भी अमेरिका और चीन में रेस दिलचस्प हो गई है.
बिना इंसानी मदद के काम कर रहे हैं रोबोट
Lei Jun ने एक्स पर करीब 5 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें शाओमी के रोबोट ऑटोमोटिव प्रोडक्शन लाइन पर रिपीटेटिव टास्क पूरे कर रहे हैं. ये बिना किसी इंसानी मदद के सेंटर कंसोल साइड कवर उठाकर उन्हें कंटेनर में रख रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए जुन ने लिखा कि रोबोट्स के लिए फैक्ट्रियों में बड़े और फ्लेक्सिबल कंपोनेंट को लंबे समय तक भरोसेमंद तरीके से संभालना एक मुश्किल काम है. यह अनकट वीडियो शाओमी के ह्यूमनॉइड रोबोट का है, जिसमें वह प्रोडक्शन लाइन पर सेंटर कंसोल के साइड कवरों की लगातार छंटाई करता दिख रहा है. वीडियो में पहिये वाले एक रोबोट को भी काम करते हुए देखा जा सकता है. इससे पता चलता है कि शाओमी एक साथ कई रोबोटिक प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग कर रही है.
One of the toughest challenges for robots in factories is handling large, irregular, flexible parts reliably over long periods.
Here is an uncut video of Xiaomi’s humanoid robot continuously sorting center console side covers on the production line. pic.twitter.com/Uv10XZ5uUF— Lei Jun (@leijun) July 15, 2026
लंबे समय से रोबोट पर काम कर रही है शाओमी
शाओमी ने रोबोट को लॉन्च करने के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग उसी दिशा में उठाया गया कदम है. बता दें कि शाओमी लंबे समय से ह्यूमनॉयड रोबोट पर काम कर रही है. 2022 में शाओमी ने CyberOne नाम से एक रोबोट लॉन्च किया था, जो इंसानों को पहचानकर बेसिक इंटरेक्शन कर सकता था. तब कंपनी ने इसे एक रिसर्च प्रोजेक्ट करार दिया था. उसके बाद कंपनी ने इंडस्ट्रियल ऐप्लिकेशन पर अपना फोकस कर लिया. इसी साल शाओमी ने जानकारी दी थी कि उसके बनाए एक ह्यूमनॉयड रोबोट ने लगातार तीन घंटे तक इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्ट्री में काम किया है. कंपनी के सीईओ भी कह चुके हैं कि शाओमी अगले 5 सालों में अपनी फैक्ट्रियों में बड़े स्तर पर रोबोट को डिप्लॉय करने वाली है.
ये भी पढ़ें-
ना कैप्चा का झंझट, न क्रैश होने का डर, IRCTC की नई वेबसाइट पर हर मिनट बुक हो सकेंगी 1.5 लाख टिकटें