E-Scooter Charging : आप भी घर पर चार्ज करते हैं अपना ई-स्कूटर, आग लगने से बचाने के लिए क्या करें और क्या न करें?


Powered by :

Last Updated:

EV Charging Precautions : नोएडा की एक सोसाइटी में हाल ही में ई-बाइक चार्ज करते समय आग लग गई. यह कोई पहली घटना नहीं है और इससे सवाल उठता है कि घर पर चार्जिंग करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके.

आप भी घर पर चार्ज करते हैं अपना ई-स्कूटर, क्या करें कि आग न लगेZoom

घर पर ई-स्कूटर चार्जिंग के लिए कई सावधानी जरूरी है.

नई दिल्ली. पेट्रोल की बढ़ती कीमतें और पर्यावरण की चिंताओं के बीच इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. आज भले ही ग्राहकों का भरोसा ई-स्कूटर पर बढ़ गया हो, लेकिन इसे चार्ज करने को लेकर तमाम तरह की कन्फ्यूजन बरकरार है. इसकी सबसे बड़ी वजह अक्सर चार्जिंग के समय लगने वाली आग है. हाल में नोएडा में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जहां ई-वाहन को चार्ज करते समय आग लग गई. इन हादसों के बाद रेजीडेंशियल कॉम्पलेक्स में ईवी चार्जिंग को लेकर चिंताएं पैदा होने लगी हैं. अगर आप भी अपना स्कूटर घर पर या फिर सोसाइटी के कॉम्पलेक्स में चार्ज करते हैं तो पहले समझ लीजिए कि ऐसा करते समय क्या करना जरूरी है और किन चीजों से बचना चाहिए.

ईवी इंडस्ट्री और चार्जिंग से जुड़े एक्सपर्ट का कहना है कि गाड़ी खरीदने से पहले ही लोगों को इस बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है. ऐसे हादसों से बचने के लिए ग्राहक गाड़ी खरीदते समय ही डीलर से इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें कि घर पर इसे चार्ज करने के लिए किन चीजों और उपकरणों की जरूरत होगी. सबसे जरूरी बात तो यही है कि घर पर लगा बिजली कनेक्शन क्या ई-वाहन को चार्ज करने का लोड उठा सकता है अथवा नहीं. अगर कम लोड वाला कनेक्शन है और आप उस पर ईवी चार्ज करते हैं तो लोड बढ़ने से हादसे की आशंका पैदा हो जाती है.

घर पर चार्ज करते हैं तो क्या सावधानी जरूरी

  • एक्सपर्ट का कहना है कि घर पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिए यह जरूरी है कि चार्जर को ट्रेंड टेक्नीशियंस से इंस्टॉल कराया जाए.
  • इस चार्जर को बाकायदा डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक सर्किट से जोड़ा जाना चाहिए.
  • ई-वाहन को चार्ज करने के लिए एक्सटेंशन या फिर अतिरिक्त तारों को जोड़कर कनेक्शन नहीं दिया जाना चाहिए. ऐसे चार्जर के लिए एडॉप्टर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
  • देश में सिर्फ 55 फीसदी ईवी ऑनर ही ऐसे हैं, जिनके पास प्रॉपर चार्जर की व्यवस्था होती है. यही वजह है कि चार्जिंग के समय हादसों की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं.

ईवी चार्जिंग के लिए क्या उपकरण जरूरी

  • एक्सपर्ट का कहना है कि ईवी चार्जिंग लगाने के लिए मिनिएचर सर्किट ब्रेकर्स (MCB) और रेसिडुअल करेंट सर्किट ब्रेकर्स (RCCB) जरूरी इंस्टॉल कराना चाहिए.
  • इस कनेक्शन के लिए बाकायदा अर्थिंग होनी चाहिए और कनेक्शन ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां नमी न हो और न ही पानी भरने की आशंका हो.
  • सबसे जरूरी बात ये है कि वाहन मालिकों को हमेशा उसी चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए जो उन्हें कंपनी की ओर से मुहैया कराई गई है.
  • अगर चार्जिंग के समय जलने की बदबू, केबल डैमेज या फिर वायरिंग में कोई दिक्कत नजर आती है तो तत्काल टेक्नीशियन अथवा कंपनी से संपर्क करना चाहिए.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

0Shares