- चैट टैब से ही स्टेटस पोस्ट करने की सुविधा मिलेगी।
WhatsApp Upcoming Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नए डिजाइन पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ऐप में Status देखने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है. यह नया बदलाव Status अपडेट को सीधे Chats टैब में दिखाने पर फोकस है जिससे यूजर्स को बार-बार टैब बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Chats टैब में ही दिखेंगे Status अपडेट
इस नए फीचर के तहत Chats स्क्रीन के ऊपर एक अलग सेक्शन जोड़ा जा सकता है जहां आपके कॉन्टैक्ट्स के लेटेस्ट Status अपडेट दिखाई देंगे. यूजर्स चैट लिस्ट को नीचे खींचकर (pull down) इन अपडेट्स को आसानी से देख सकेंगे. इसका मकसद यह है कि यूजर्स को अपडेट देखने के लिए अलग टैब में जाने की जरूरत न पड़े और सब कुछ एक ही जगह मिल जाए.
iOS और Android दोनों पर हो रही टेस्टिंग
📝 WhatsApp beta for iOS 26.14.10.70: what’s new?
WhatsApp is working on a feature that brings status updates to the top of the Chats tab, and it will be available in a future update!https://t.co/pnjNfwlkYf pic.twitter.com/VoQHEpYKYm
— WABetaInfo (@WABetaInfo) April 9, 2026
यह नया डिजाइन फिलहाल टेस्टिंग फेज में है. iOS पर इसे TestFlight के जरिए कुछ बिल्ड्स में देखा गया है वहीं Android के लिए भी इसका डेवलपमेंट जारी है. हालांकि अभी तक यह फीचर आम यूजर्स या बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है.
Navigation बार में भी मिल सकता है नया सेक्शन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने Navigation बार में भी Status से जुड़ा एक नया सेक्शन जोड़ने की योजना बनाई है. यहां आपको उन लोगों के अपडेट पहले दिख सकते हैं जिनसे आप ज्यादा बातचीत करते हैं. वहीं, म्यूट किए गए Status को अलग से देखने का विकल्प भी दिया जा सकता है.
Status पोस्ट करना भी होगा आसान
इस अपडेट के बाद यूजर्स सीधे Chats टैब से ही अपना Status पोस्ट कर पाएंगे. यानी अब चैटिंग और Status अपडेट दोनों काम एक ही स्क्रीन से आसानी से किए जा सकेंगे जिससे ऐप का इस्तेमाल और भी सरल हो जाएगा. फिलहाल यह फीचर पूरी तरह तैयार नहीं है और कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह बदलाव WhatsApp के यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट साबित हो सकता है. इससे व्हाट्सऐप यूजर्स का चैट करने का अनुभव भी काफी बदल जाएगा. व्हाट्सऐप समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ न कुछ नए बदलाव करता रहता है. ऐसे में यह नया फीचर यूजर को कितना पसंद आने वाला है यह तो फीचर रोल आउट होने के बाद ही पता चलेगा.
यह भी पढ़ें:
Ghost Murmur: US की इस टेक्नोलॉजी ने 40 मील दूर से खोज निकाला लापता पायलट, जानिए पूरा मामला