best inverter battery में कौन सा पानी डालना चाहिए? लोग बारिश के पानी को समझते हैं परफेक्ट, फिर बर्बाद होती है बैटरी

गर्मियों में लाइट कट जाती है तो इन्वर्टर पर ज्यादातर लोग निर्भर रहते हैं, लेकिन बैटरी ठीक से चलानी है तो उसमें पानी डालना बहुत जरूरी है. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि नल का पानी, RO वाला या बारिश का पानी डाल दें, लेकिन ये गलत है. इन्वर्टर बैटरी में सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर (आसुत जल) या डिमिनरलाइज्ड वाटर ही डालना चाहिए. ये पानी बिल्कुल शुद्ध होता है, इसमें कोई मिनरल्स, नमक, गंदगी या आयन नहीं होते.

क्यों सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर ही सही है? इन्वर्टर बैटरी लीड-एसिड वाली होती है, जिसमें सल्फ्यूरिक एसिड और पानी का मिश्रण होता है. ये मिश्रण केमिकल रिएक्शन करके बिजली बनाता है. अगर आप नल का पानी डालेंगे तो उसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, क्लोरीन जैसी चीजें होती हैं. ये बैटरी की प्लेट्स पर जमा हो जाती हैं, प्लेट्स खराब हो जाती हैं, बैटरी की चार्जिंग कमजोर पड़ती है और बैकअप जल्दी खत्म होने लगता है.

RO पानी में भी थोड़े-बहुत मिनरल्स रह जाते हैं, खासकर अगर TDS ज्यादा है तो नुकसान होता है. बारिश का पानी तो और भी गंदा होता है, उसमें धूल-मिट्टी मिली होती है.

डिस्टिल्ड वाटर क्यों बेस्ट? ये पानी भाप बनाकर फिर ठंडा करके बनाया जाता है, इसलिए 100% शुद्ध रहता है. बैटरी के केमिकल रिएक्शन पर कोई असर नहीं पड़ता. इससे बैटरी की लाइफ बढ़ जाती है और 4-5 साल आसानी से चल सकती है अगर सही मेंटेनेंस की जाए तो. डिमिनरलाइज्ड वाटर भी लगभग वैसा ही होता है, इसमें भी मिनरल्स नहीं होते, तो वो भी चलेगा.

कब और कैसे डालें पानी?  हर 2-3 महीने में चेक करो. बैटरी पर मिनिमम और मैक्सिमम लाइन होती है (या ग्रीन-रेड मार्क). अगर पानी लेवल मिनिमम से नीचे है तो पानी डालना चाहिए. इन्वर्टर बंद करो, प्लग निकालो, कैप खोलो (फनल यूज करो ताकि आसानी से डाले), धीरे-धीरे डिस्टिल्ड वाटर डालो, ग्रीन मार्क तक या मैक्सिमम से थोड़ा नीचे. ज्यादा मत डालना, वरना ओवरफ्लो हो सकता है. फिर कैप अच्छे से बंद कर दो.

कहां से लें डिस्टिल्ड वाटर? बैटरी की दुकान, ऑटो पार्ट्स शॉप या ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है. 5 लीटर का जार 50-100 रुपये में आ जाता है.

घर पर भी बना सकते हैं? जी हां, इसके लिए पानी उबालना होगा, फिर भाप को ठंडा करके इकट्ठा करना होगा, लेकिन बाजार वाला ज्यादा आसान है.

अगर गलती से नल का पानी डाल दिया तो? जल्दी से बैटरी की सर्विस करवाना चाहिए, पानी निकालकर डिस्टिल्ड डाल दें, लेकिन ज्यादा देर हो गई तो नुकसान हो सकता है. तो याद रखि- इन्वर्टर बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर ही डालना चाहिए. इससे बैटरी लंबी चलेगी, बैकअप अच्छा मिलेगा और पैसे भी बचेंगे. थोड़ी सी केयर से सालों तक टेंशन फ्री रहा जा सकता है.

 

Leave a Comment