Apple Mac Pro: ऐप्पल का सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर हुआ हमेशा के लिए Shut Down, 20 साल से बना हुआ था राजा

Apple Mac Pro: ऐप्पल ने अपने सबसे मशहूर कंप्यूटर Apple Mac Pro को बंद कर दिया है। यह कभी कंपनी का सबसे हाई एंड कंप्यूटर हुआ करता था। लेकिन अब कंपनी ने इसे अचानक बंद कर दिया है। हालांकि Mac Pro के बंद को लेकर apple ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन अब कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक साइट से हटा दिया है। अब ऐप्पल की साइट से Mac Pro को खरीदने के साथ देखने के भी लिंक हटा दिए गए हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि Mac Pro को अब बंद कर दिया गया है। कंपनी ने गुरुवार 26 मार्च की दोपहर से ही इसे अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। रिपोर्ट अनुसार ऐप्पल ने साफ कहा है कि उसकी भविष्य में कोई नया Mac Pro लॉन्च करने की योजना नहीं है।

2 साल पहले हुआ था आखिरी बार लॉन्च

बता दें कि Mac Pro को ऐप्पल ने दो साल पहले 13 जून 2023 में आखिरी बार लॉन्च किया था। कंपनी ने तब इस कंप्यूटर को M2 Ultra चिप के साथ पेश किया था। हालांकि इससे पहले वर्ष 2019 में इंटेल प्रोसेसर के साथ Mac Pro का इंडस्ट्रियल डिज़ाइन पेश हुआ था। लेकिन 2023 से यह M2 Ultra चिप के साथ ही मिल रहा था, तब से ऐप्पल ने इसका कोई नया वेरिएंट लॉन्च नहीं किया था।

20 साल पहले हुआ था लॉन्च

ऐप्पल ने Mac Pro कंप्यूटर को करीब 20 साल पहले 7 अगस्त 2006 को पहली बार दुनिया के सामने लॉन्च किया था।

Mac Pro क्यों हुआ बंद

ऐप्पल ने Mac Pro कंप्यूटर को बंद करने का कोई प्रमुख कारण तो नहीं बताया लेकिन इतना जरूर है कि कंपनी अब अपने Mac Studio को ही अपना हाई एंड कंप्यूटर बनाना चाहती है। Mac Studio को ऐप्पल ने वर्ष 2022 में लॉन्च किया था। पिछले साल 2025 में Apple ने Mac Studio को M3 Ultra चिप के साथ बाजार में उतार दिया था।

Mac Studio को M3 Ultra चिप, 32-कोर CPU और 80-कोर GPU के साथ कॉन्फ़िगर करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ इसमें 256 GB यूनिफाइड मेमोरी और 16 TB SSD स्टोरेज भी मिलती है।

ऐप्पल के अब 3 Mac डेस्कटॉप बाजार में मिलेंगे

Mac Pro डेस्कटॉप बंद होने के बाद ऐप्पल के अब 3 Mac डेस्कटॉप बाजार में उपलब्ध रहेंगे जिनमें iMac, Mac mini और Mac Studio के नाम शामिल हैं।

Mac Pro का नाम खत्म हो जाएगा

Mac Pro डेस्कटॉप का नाम तो अब इतिहास बन जाएगा लेकिन MacBook Pro लैपटॉप अभी भी कंपनी का सबसे शक्तिशाली लैपटॉप बना रहेगा। कंपनी ने हाल ही में नई Macbook Pro सीरीज लॉन्च की है। इसमें पहली बार किफायती दाम पर Macbook Neo भी लॉन्च किया गया है।

Leave a Comment