Apple iPhone 18 सीरीज इस वर्ष सितंबर में लॉन्च होगी। लेकिन इसके लॉन्च को लेकर अब चर्चा जोरों पर है। आईफोन 18 प्रो मैक्स के कैमरा और बैटरी के साथ कीमत भी लीक होने लगी है। इससे ऐप्पल लवर्स के बीच नई iPhone 18 सीरीज को लेकर दीवानगी बढ़ती जा रही है।
कितने iPhone होंगे लॉन्च
इस वर्ष iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max तो लॉन्च होंगे ही, लेकिन इसके साथ कंपनी पहली बार फोल्डेबल आईफोन को iPhone Fold के नाम से लॉन्च कर सकती है। हालांकि पिछली बार कंपनी ने सबसे पतला iPhone Air भी लॉन्च किया था। लेकिन इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
iPhone 18 Pro और Pro Max के लीक फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में इस बार 6.3 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। ऐप्पल iPhone 17 प्रो की तरह इस बार भी फोन में 120 hz का ही रिफ्रेश रेट दे सकता है। नए iPhone 18 Pro में अधिकतम 12 GB रैम और 1 TB तक की स्टोरज मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में 48 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 MP ही फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
iPhone 18 Pro Max के लीक फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में भी 120 hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 18 प्रो मैक्स वेरिएंट में में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
कैमरा को लेकर भी मिला अपडेट
iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की पूरी उम्मीद है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बेहतरीन ज़ूम मिलने की पूरी संभावना है। इस फोन में भी 12 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।
आईफोन के प्रो वेरिएंट के कैमरा लेंस में फिक्स्ड अपर्चर का फीचर देती आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार ऐप्पल iPhone 18 Pro सीरीज के मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर देने जा रही है। इस नए फीचर से आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स वेरिएंट में अब और बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव मिल सकेगा। रिपोर्ट अनुसार फोन के कैमरा से लाइट को अब ऑटोमेटिकली या मैनुअली एडजस्ट करने की सुविधा मिलेगी। इससे रात के अंधेरे में नाइट मोड के साथ बेहतरीन नतीजे मिल सकेंगे।
मिल सकती है सबसे बड़ी बैटरी
रिपोर्ट अनुसार ऐप्पल iPhone 18 Pro Max में 5,100 mah की बैटरी लगाने जा रही है। यह पहली बार होगा जब ऐप्पल किसी आईफोन में इतनी बड़ी बैटरी लगाएगी।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max कीमत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार apple iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये रख सकती है तो वहीं iPhone 18 Pro Max को 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा सकता है।