Android से iPhone में फाइल भेजना हुआ आसान! Google Quick Share अब Oppo और Vivo में भी सपोर्टेड

एड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के बीच फाइल शेयर करना हमेशा से एक मुश्किल काम रहा है, लेकिन अब यह काफी आसान होने जा रहा है. गूगल ने अपने Quick Share फीचर को और बेहतर बनाते हुए AirDrop जैसा सपोर्ट अब और ज्यादा स्मार्टफोन्स तक पहुंचा दिया है. पहले यह सुविधा सिर्फ गूगल पिक्सल और सैमसंग गैलेक्सी फोन तक सीमित थी, लेकिन अब इसे ओप्पो और वीवो के नए फ्लैगशिप डिवाइसेज तक भी बढ़ा दिया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर अब Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे स्मार्टफोन्स में काम कर रहा है. इसका मतलब है कि अब इन एंड्रॉयड फोन से बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के सीधे आईफोन में फाइल भेजना संभव हो गया है.

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को अपने फोन में Quick Share (या Quick Drop) की विजिबिलिटी सेटिंग को ‘Everyone for 10 Minutes’ पर सेट करना होगा. इसके बाद आसपास मौजूद iPhone डिवाइस अपने आप लिस्ट में दिखाई देने लगेंगे और आप आसानी से फाइल ट्रांसफर कर पाएंगे.

स्पीड से करना पड़ सकता है समझौता
हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि इस तरीके से फाइल ट्रांसफर की स्पीड ऐपल के असली AirDrop जितनी तेज नहीं होगी. फिर भी, यह फीचर काफी काम का है क्योंकि अब आपको अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने या कठिन प्रोसेस अपनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Quick share

गूगल ने इस फीचर की शुरुआत सबसे पहले Pixel 10 सीरीज में की थी, जिसके बाद सैमसंग ने भी इसे अपनी गैलेक्सी S26 और S25 सीरीज में शामिल किया. अब ओप्पो और वीवो में इसके आने से यह साफ है कि आने वाले समय में यह फीचर और ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइसेज में देखने को मिल सकता है.

यह अपडेट एंड्रॉयड और आईफोन यूज़र्स के बीच फाइल शेयरिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना देता है.