आखिर खतरा कितना बड़ा है?
रिपोर्ट के अनुसार, इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स बिना किसी लिंक पर क्लिक कराए ही डिवाइस पर हमला कर सकते हैं. वे आपके फोन में खतरनाक कोड चला सकते हैं, सिस्टम को क्रैश कर सकते हैं या फिर आपकी निजी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं. इतना ही नहीं, हैकर्स आपके फोन का access भी ले सकते हैं जिससे वे आपके डेटा को चुरा सकते हैं या डिवाइस को पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं.
तकनीकी खामी कहां है?
यह दिक्कत Android सिस्टम के कई हिस्सों में पाई गई है जैसे Android Framework और कुछ हार्डवेयर कंपोनेंट्स से जुड़े सॉफ्टवेयर. इन खामियों के कारण रिमोट अटैक संभव हो जाता है यानी कोई व्यक्ति दूर बैठे ही आपके डिवाइस को निशाना बना सकता है.
कैसे बचें इस खतरे से?
इस तरह के साइबर हमलों से बचने के लिए आपको कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए. सबसे पहले अपने फोन को हमेशा अपडेट रखें क्योंकि कंपनियां समय-समय पर सिक्योरिटी पैच जारी करती रहती हैं. सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट जरूर चेक करें और उपलब्ध अपडेट को तुरंत इंस्टॉल करें.
ऐप्स डाउनलोड करते समय केवल Google Play Store का ही इस्तेमाल करें क्योंकि थर्ड-पार्टी ऐप स्टोर्स में खतरनाक ऐप्स हो सकते हैं. इसके अलावा, समय-समय पर CERT-In जैसी भरोसेमंद एजेंसियों की चेतावनियों पर नजर रखें और उसी अनुसार अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें.
लापरवाही पड़ सकती है भारी
यह सिर्फ एक छोटी तकनीकी समस्या नहीं है बल्कि आपकी प्राइवेसी और डेटा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें और अपने डिवाइस की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें.