- एयरटेल Perplexity Pro मुफ्त सब्सक्रिप्शन अवधि जल्द समाप्त होगी।
- रद्द न करने पर ₹17,000 का प्लान ऑटो-रिन्यू हो सकता है।
- Perplexity वेबसाइट पर जाकर अकाउंट से इसे रद्द करें।
How To Cancel Airtel Perplexity Pro Subscription: अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो यह खबर आपके काम की है. जिन यूजर्स ने एयरटेल थैंक्स ऐप से एक साल के लिए Perplexity Pro का सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया था, उनका फ्री पीरियड पूरा होने वाला है. अगर रिन्यूअल डेट से पहले उसे कैंसिल नहीं किया जाता है तो आपको उस प्लान के पैसे देने पड़ सकते हैं. पिछले साल जब Perplexity ने एयरटेल के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया था तो उसने 17,000 रुपये की कीमत वाला Pro प्लान फ्री में ऑफर किया था. फ्री होने के बाद भी कई यूजर्स ने इसमें पेमेंट मेथड एड कर दिया था. अब प्रमोशनल पीरियड पूरा हो रहा है और इस सब्सक्रिप्शन को कैंसिल नहीं किया जाएगा तो आपके अकाउंट से प्लान के पैसे कट जाएंगे.
पैसे बचाने हैं तो जल्दी करें
Perplexity का प्रमोशनल पीरियड जल्दी ही पूरा हो जाएगा. यानी सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने के लिए सिर्फ कम समय बचा है. अगर आप प्लान को कंटिन्यू करना चाहते हैं तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आप कैंसिल करना चाहते हैं तो हम इसका तरीका बताने जा रहे हैं.
कैसे कैंसिल करें Airtel Perplexity Pro Subscription?
सबसे पहले Perplexity की वेबसाइट ओपन करें और अपने अकाउंट में साइन-इन कर लें. इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक या टैप करें. अब मेनू से ऑल सेटिंग को सेलेक्ट कर सब्सक्रिप्शन सेक्शन में जाएं. यहां थैंक्स फॉर सब्सक्राइबिंग परप्लेक्सिटी प्रो लिखा दिखेगा. इस पर टैप करने पर सब्सक्रिप्शन को मैनेज करने का ऑप्शन दिख जाएगा. मैनेज पर टैप कर नेक्स्ट पेज पर जाएं और एक बार फिर मैनेज को सेलेक्ट करें. यहां कैंसिल सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करने के बाद आपसे कैंसिल करने के कारण पूछे जाएंगे. आप चाहें तो कारण दे सकते हैं. इसके बाद कंटिन्यू पर टैप कर दें. यह प्रोसेस पूरी होते ही परप्लेक्सिटी की होम स्क्रीन पर आ जाएंगे.
कैंसिलेशन को कैसे करें कन्फर्म
आपका सब्सक्रिप्शन कैंसिल होते ही एक मैसेज के जरिए आपको इसकी जानकारी दे दी जाएगी. इसके अलावा आप चाहें तो फिर से ऑल सेटिंग के पेज पर जाकर सब्सक्रिप्शन सेक्शन ओपन कर लें. यहां पर आपको मैसेज दिख जाएगा, जिसमें लिखा होगा कि आपका प्लान पूरा होने के लिए शेड्यूल है. इसमें आपको तारीख भी दिख जाएगी.
एंड्रॉयड और आईफोन पर यह तरीका आएगा काम
प्लान कैंसिल करने का तरीका प्लेटफॉर्म के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है. अगर आप इसे एंड्रॉयड और आईफोन के जरिए कैंसिल करना चाहते हैं तो आईफोन यूजर्स को अपने ऐप्पल अकाउंट की सेटिंग में जाकर रिकरिंग पेमेंट को मैनेज करना होगा. इसी तरह एंड्रॉयड यूजर्स भी सब्सक्रिप्शन सेक्शन में जाकर इसे कैंसिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?