AI+ Nova 2 5G, Nova 2 Ultra 5G इस दिन होंगे भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगा Nothing वाला ये शानदार फीचर



भारतीय कंपनी AI+ को पिछले वर्ष जुलाई 2025 में Realme और Honor जैसी चीनी कंपनियों के अध्यक्ष रह चुके Madhav Sheth ने लॉन्च किया था। तब कंपनी ने Ai+ Pulse और AI+ Nova 5G जैसे 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। जिसके बाद कंपनी ने पिछले दिनों Ai+ Pulse 2 लॉन्च किया था और अब कंपनी 2 नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अनुसार यह उसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे।  

माधव शेठ ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए 2 नए स्मार्टफोन AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G के लॉन्च करने की घोषणा की है। यह दोनों फोन कंपनी के AI+ Nova 5G के अपग्रेड वर्जन होंगे। 

एक्स पोस्ट के अनुसार AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G दोनों 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे। इस पोस्ट में दिख रहे AI+ Nova 2 Ultra 5G काले, नीले, हरे, पर्पल और लाल रंग में पेश होगा। जबकि AI+ Nova 2 5G काले, नीले, हरे, गुलाबी और पर्पल रंगों में पेश होगा।  

AI+ Nova 2 Ultra 5G फोन का एक टीजर भी जारी किया गया है जिसमें बैक पैनल पर लाइट वाला Nothing फोन का लोकप्रिय फीचर दिखाई दे रहा है। पोस्ट में यह बताया गया है कि इस नए AI+ Nova 2 Ultra 5G में कॉल, मैसेज, म्यूजिक आदि के नोटीफिकेशन फोन के बैक पैनल पर लाइट के जरिए मिलेंगे। 

पहले की तरह यह दोनों फोन भी एंड्रॉइड पर आधारित स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम NxtQuantum पर चलेंगे। 

 AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G फोन के लॉन्च के बाद कंपनी जल्द ही इसी सीरीज से Nova 2 Pro, Nova 2 Neo और Nova Flip जैसे 3 और नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। 



Source link

Leave a Comment