Prevention Mobile From Spam: अक्सर ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि उनको हर बार अनचाही प्रमोशनल कॉल्स और स्पैम मैसेज आ जाते हैं, जिस पर आपको उसको ब्लॉक करना पड़ जाता है. लेकिन केवल एक और दो नंबर को ब्लॉक करके इस परेशानी को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है. ऐसे में आपको जान कर खुशी होगी कि आप इसका समाधान कर सकते हैं. TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए एक खास ऐप निकाला है, जिसका नाम है TRAI DND ऐप. इस ऐप के जरिए आप स्पैम कॉल्स और मैसेज की शिकायत सीधे अपने फोन से चंद सेकंड में दर्ज कर सकते हैं. यही वजह है कि TRAI लोगों से अपील कर रहा है कि इस चीज को नजरअंदाज न करें. केवल ब्लॉक करने से वो परेशानी बस आप तक आने से रुकेगी, वो भी थोड़े देर के लिए, इसलिए इस ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें. ऐसे में आइए जानते हैं इस ऐप के बारे में पूरी जानकारी कि ये कैसे काम करता है.
क्यों जरूरी है TRAI DND ऐप पर शिकायत करना?
TRAI का कहना है कि सिर्फ अपने फोन में किसी नंबर को ब्लॉक कर देने से स्पैम कॉल्स सोर्स पर बंद नहीं होतीं, क्योंकि स्पैमर नया नंबर लेकर फिर से कॉल करना शुरू कर देते हैं. इसलिए TRAI ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वो स्पैम कॉल्स और मैसेज की शिकायत सीधे DND ऐप के जरिए दर्ज करें जिससे इस परेशानी का समाधान निकल सके. TRAI के मुताबिक, यूजर्स की शिकायतों के आधार पर अब तक 21 लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर और करीब एक लाख कंपनियां ब्लैकलिस्ट की जा चुकी हैं जो स्पैम और फर्जी मैसेज भेजने में शामिल थीं. इससे ये बात साबित होगी कि जितना ज्यादा आप शिकायत दर्ज करवाएंगे उतना ज्यादा ऐसी फ्रॉड कंपनियों पर काबू किया जा सकेगा.
फरवरी 2026 में TRAI ने अपने DND ऐप का रिवैंप्ड यानी नया और अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया था. TRAI चेयरमैन अनिल कुमार लाहोटी ने बताया कि इस नए वर्जन में आसान इंटरफेस, कई भाषाओं में सपोर्ट, तेज शिकायत दर्ज करने की सुविधा और शिकायत की स्टेटस ट्रैकिंग को बेहतर बनाया गया है. इसके अलावा यूजर्स अपने कॉल लॉग या मैसेज लिस्ट से सीधे स्पैम की शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रोसेस पहले से काफी तेज हो गया है.
यह भी पढ़ेंः iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?
कहां से करें इंस्टॉल?
अब सबसे जरूरी सवाल आता है कि इस ऐप को डाउनलोड कहां से करें, तो ऐसे में बता दें कि इस ऐप को आप किसी भी फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं चाहे वे एंड्रॉइड हो या फिर आईफोन, इसके लिए नीचे लिंक दिया गया है.
एंड्रॉइड: https://link.trai.gov.in/98e95436
आईओएस: https://link.trai.gov.in/c95bcef1
यह भी पढ़ेंः In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?