ये होगा OpenAI का पहला डिवाइस! बिना स्क्रीन के भी हो जाएंगे सारे काम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ओपनएआई 2027 तक अपना पहला एआई गैजेट लाएगा।
  • स्क्रीनलेस डिवाइस उन्नत AI से स्मार्ट होम संभालेगा।
  • ₹25-35 हजार कीमत, उपयोगकर्ता का स्वभाव समझेगा।

OpenAI First Device: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी तेजी से अपने पैर पसार रहा है. पूरी दुनिया में अब एआई को लेकर रेस लगी हुई है कि कौन ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी बना सकता है. बता दें कि भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अब आम लोग भी एआई चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी कड़ी में एआई कंपनी ओपनएआई मार्केट में अपना पहला गैजेट लॉन्च करने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI का पहला बड़े पैमाने पर लॉन्च होने वाला डिवाइस एक ऐसा AI साथी हो सकता है जो देखने में छोटा डोनट या हॉकी पक जैसा होगा.

2027 में आ सकता है पहला OpenAI डिवाइस

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI अपने इस नए डिवाइस को 2027 तक मार्केट में उतार सकता है. इसके अलावा इस डिवाइस की कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि कंपनी इसे करीब 300 से 400 डॉलर के बीच मार्केट में उतार सकती है जो भारतीय रुपय में करीब 25 से 35 हजार रुपये है.

ये होगा OpenAI का पहला डिवाइस! बिना स्क्रीन के भी हो जाएंगे सारे काम

आपको बता दें कि इस डिवाइस का डिजाइन भी इतना खास है कि इसे कोई भी इंसान घर के किसी भी कोने में उठाकर रख सकता है. इसी किसी एक जगह पर प्गल में लगाकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

लाइट और मूविंग पार्ट्स बनाएंगे बातचीत को दिलचस्प

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OpenAI के इस डिवाइस में कुछ मूविंग मैकेनिकल पार्ट्स और लाइटिंग एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं. इन पार्ट्स की मदद से यूजर को ये पता चल सकेगा कि ये डिवाइस कब उनकी बातें सुन रहा है और कब नहीं सुन रहा है या फिर कब जवाब तैयार कर रहा है.

इस फीचर से ये डिवाइस ज्यादा नैचुरल और इंटरैक्टिव लगेगा. इतना ही नहीं, ये डिवाइस समय के साथ-साथ अपने मालिक के स्वभाव और पसंद-नापसंद को भी समझ सकेगा जिससे ये डिवाइस लोगों को काफी पर्सनल फील देगा.

किसको मिलेगा सपोर्ट

जानकारी के अनुसार, नया डिवाइस OpenAI की एडवांस conversational AI टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. इससे यूजर को आज के स्मार्ट स्पीकर्स के मुकाबले ज्यादा स्वाभाविक बातचीत का एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

माना जा रहा है कि ये स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने, सवालों के जवाब देने, मीडिया चलाने और ChatGPT के फीचर्स को इस्तेमाल करने जैसे काम कर सकता है.

यानी यूजर को हर छोटे काम के लिए फोन उठाने या स्क्रीन देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. AI आवाज के जरिए यूजर के कमांड्स को समझकर उनपर अपना रिएक्शन देने का काम करेगा.

बिना स्क्रीन के होगा काम

आपको बता दें कि इस AI डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है. जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस में कोई स्क्रीन मौजूद नहीं होगी लेकिन फिर भी ये सारे काम करने में सक्षम होगा. बता दें कि इसमें डिस्प्ले की जगह पर माइक्रोफोन, स्पीकर, कैमरा और वातावरण को समझने वाले सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा.

ये होगा OpenAI का पहला डिवाइस! बिना स्क्रीन के भी हो जाएंगे सारे काम

इसके साथ ही यूजर इस डिवाइस से बातचीत करके सवाल पूछ सकेगा, जानकारी हासिल कर सकेगा और अलग-अलग कामों में AI की मदद भी ले सकेगा. कैमरा और सेंसर की वजह से डिवाइस अपने आसपास के माहौल को भी समझने में सक्षम हो सकता है.

माना जा रहा है कि इस डिवाइस में कंपनी एक रिचार्जेबल बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है. इसका मतलब है कि ये डिवाइस बिना किसी प्लग के कहीं भी बैटरी की मदद से काम करने में सक्षम होगा.

Apple के साथ कानूनी विवाद भी चर्चा में

बताते चलें कि OpenAI के हार्डवेयर प्रोजेक्ट के साथ कानूनी विवाद भी जुड़ा हुआ है. Apple ने कंपनी पर आने वाले समय के हार्डवेयर से संबंधित ट्रेड सीक्रेट्स के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है. OpenAI इन आरोपों से इनकार कर चुकी है. कंपनी का कहना है कि उसका पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट मौजूदा Apple डिवाइस से अलग दिशा में तैयार किया जा रहा है.

बड़े प्लान की है शुरुआत

आपको बता दें कि पहली नजर में ये डिवाइस Amazon Echo या Google Nest जैसे स्मार्ट स्पीकर को टक्कर देने में सक्षम होगा. लेकिन OpenAI इससे ज्यादा बड़े प्लान पर काम कर रही है. कंपनी AI को ऐसे डिवाइस में पहुंचाना चाहती है, जहां यूजर को हर काम के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन पर निर्भर न रहना पड़े. आने वाले समय में स्मार्ट ग्लास, AI वियरेबल, AI पिन और होम रोबोट जैसे प्रोडक्ट्स पर भी कंपनी काम करती हुई नजर आ सकती है.

यह भी पढ़ें:

Steam Iron Power Consumption: Steam Iron खरीदने जा रहे हैं? नॉर्मल से कितनी ज्यादा बिजली खपत?



Source link

0Shares