NAT Type क्या है? जानें कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट की स्पीड


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • खराब NAT को UPnP और पोर्ट फॉरवर्डिंग से सुधारें।

NAT Type: आज के डिजिटल समय में इंटरनेट लोगों की जरूरत बन चुका है. ऐसे में ज्यादातर जगहों पर अब वाई-फाई देखने को मिल जाता है. ऑफिस से लेकर मॉल या घरों तक वाई-फाई पहुंच चुका है. लेकिन कई बार किसी कारण से इंटरनेट की स्पीड काफी स्लो हो जाती है. हालांकि, वाई-फाई में ऐसे फीचर्स दिए जाते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप खुद ही उस समस्या को सही कर सकते हैं. इसी में से एक आता है NAT Type (Network Address Translation Type). ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल, लाइव स्ट्रीमिंग और कई इंटरनेट सर्विसेज की परफॉर्मेंस पर इसका असर पड़ता है. अगर NAT Type सही तरीके से कॉन्फिगर हो तो कई मामलों में बेहतर और ज्यादा स्टेबल कनेक्शन मिल सकता है. आइए जानते हैं कि NAT Type क्या होता है, ये कैसे काम करता है और इसे समझना क्यों जरूरी है.

क्या है NAT Type?

जानकारी के मुताबिक, NAT यानी Network Address Translation एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो आपके घर के कई डिवाइसों को एक ही पब्लिक IP एड्रेस के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट करती है. जब आप Wi-Fi Router से मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या गेमिंग कंसोल कनेक्ट करते हैं तो Router NAT की मदद से सभी डिवाइसों के डेटा ट्रैफिक को मैनेज करता है.

NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?

NAT Type ये तय करता है कि आपका डिवाइस इंटरनेट पर दूसरे डिवाइसों या सर्वर से कितनी आसानी से कनेक्ट हो पाएगा. खासतौर पर ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और Peer-to-Peer (P2P) कनेक्शन में इसकी अहम भूमिका होती है.

क्या NAT Type बदलने से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक गलतफहमी है कि NAT Type बदलते ही इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है. असल में NAT Type आपके इंटरनेट प्लान की डाउनलोड या अपलोड स्पीड नहीं बढ़ाता है.

हालांकि, अगर आप ऑनलाइन गेमिंग करते हैं, वीडियो कॉल करते हैं या ऐसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं जो डायरेक्ट कनेक्शन पर निर्भर करते हैं तो सही NAT Type से कनेक्शन ज्यादा स्टेबल हो सकता है, लेटेंसी कम महसूस हो सकती है और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती हैं.

कितने टाइप का होता है NAT Type?

ज्यादातर Router और गेमिंग प्लेटफॉर्म में तीन टाइप के NAT Type देखने को मिल जाते हैं.

Open NAT (Type 1 या Open)

ये सबसे बेहतर ऑप्शन माना जाता है. इसमें आपका डिवाइस लगभग सभी सर्वर और दूसरे खिलाड़ियों से आसानी से कनेक्ट हो सकता है. ऑनलाइन गेमिंग में मैच जल्दी मिलते हैं और कनेक्शन से जुड़े दिक्कतें कम होती हैं.

Moderate NAT (Type 2)

ये सबसे नॉर्मल NAT Type है. इसमें ज्यादातर ऑनलाइन सर्विस ठीक से काम करती हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों या सर्वर से कनेक्ट होने में समस्या आ सकती है. नॉर्मल इंटरनेट इस्तेमाल के लिए ये काफी सही माना जाता है.

Strict NAT (Type 3)

इस स्थिति में आपका Router काफी सख्त सेफ्टी रूल्स लागू करता है. इससे कुछ ऑनलाइन गेम्स में लॉबी जॉइन करने, Voice Chat इस्तेमाल करने या P2P कनेक्शन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

Router की कौन-सी सेटिंग मदद कर सकती है?

अगर आपका NAT Strict है तो कुछ Router सेटिंग्स इसे बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं.

  • UPnP (Universal Plug and Play) को इनएबल करना
  • जरूरत पड़ने पर Port Forwarding सेट करना
  • Router का फर्मवेयर अपडेट रखना

गेमिंग कंसोल या PC के लिए कैसे चुनें सही नेटवर्क?

दरअसल, Port Forwarding जैसी सेटिंग्स केवल तभी बदलें जब आपको उनकी जानकारी हो. गलत कॉन्फिगरेशन सेफ्टी से जुड़े समस्या पैदा कर सकता है.

NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?

क्या हर यूजर को NAT सेटिंग बदलनी चाहिए

ऐसा जरूरी नहीं है. अगर आप केवल वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, OTT प्लेटफॉर्म या नॉर्मल वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं तो NAT Type बदलने की आमतौर पर जरूरत नहीं होती है.

लेकिन अगर आपको ऑनलाइन गेम्स में बार-बार डिस्कनेक्शन, Voice Chat की समस्या, मैचमेकिंग में दिक्कत या P2P ऐप्स में कनेक्टिविटी संबंधी परेशानी आती है तो NAT Type को चेक करना ज्यादा सही रहता है.

कैसे चेक करें NAT Type?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई गेमिंग कंसोल जैसे PlayStation और Xbox अपने नेटवर्क टेस्ट में NAT Type दिखाते हैं. वहीं कुछ Router के एडमिन पैनल में भी नेटवर्क से जुड़ी जानकारी मौजूद होती हैं. जरूरत पड़ने पर आप अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) से भी कॉनटेक्ट कर सकते हैं क्योंकि कुछ मामलों में Carrier-Grade NAT (CGNAT) की वजह से NAT Type सीमित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: YouTube पर कैसे हों वायरल! ये 5 AI Tools करेंगे आपकी मदद



Source link

0Shares