- AI टूल ‘आस्क स्टूडियो’ अब वीडियो के थंबनेल बनाएगा।
YouTube New Update: यूट्यूब आज के समय में खूब इस्तेमाल होने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है. ऐसे में हाल ही में यूट्यूब ने एक नया अपडेट पेश किया है जिसके बाद से कंटेंट क्रिएटर को थंबनेल बनाने का तरीका बदल जाएगा. ये नया फीचर खासतौर पर Shorts बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए खूब काम आएगा. बता दें कि क्रिएटर्स को अब ऐसे ऑप्शन मिलेंगे जिनकी मदद से वे अपने वीडियो को ऑडिएंस के सामने ज्यादा प्रभावी तरीके से पेश कर सकेंगे.
डेस्कटॉप पर मिलेगा ये ऑप्शन
बता दें कि YouTube ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी एक नया फीचर पेश किया है. इसकी मदद से अब यूजर्स शॉर्ट्स अपलोड करते समय तीन अलग—अलग फ्रेम भी मिलेंगे जिनका आप अपने अनुसार इस्तेमाल कर सकेंगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले ये फीचर सिर्फ लंबे वीडियो (Long-form Videos) के लिए उपलब्ध थी लेकिन अब Shorts के लिए भी इसे लागू कर दिया गया है. वहीं मोबाइल ऐप पर क्रिएटर्स पहले की तरह वीडियो का कोई भी फ्रेम चुनकर उसे थंबनेल बना सकते हैं.
Shorts के लिए अब अपलोड कर सकेंगे कस्टम थंबनेल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि YouTube Partner Program (YPP) से जुड़े क्रिएटर्स को अब Shorts वीडियो के लिए अपनी पसंद का कस्टम थंबनेल अपलोड करने का फीचर मिल जाएगा. इससे क्रिएटर्स अपने वीडियो के सब्जेक्ट के अनुसार आकर्षक और प्रोफेशनल थंबनेल लगा सकेंगे जिससे ऑडिएंस का ध्यान खींचना आसान होगा.
इतना ही नहीं, ये सुविधा केवल नए Shorts तक सीमित नहीं है. अगर किसी पुराने Shorts का थंबनेल बदलना हो तो YouTube Studio के डेस्कटॉप वर्जन में Content सेक्शन पर जाकर उससे रिलेटेड वीडियो के लिए नया थंबनेल जोड़ा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में ये फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
AI तैयार करेंगे थंबनेल
इसके अलावा YouTube ने अपने इन-हाउस AI टूल Ask Studio को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट बना दिया है. अब ये टूल वीडियो के लिए AI बेस्ड थंबनेल तैयार कर सकता है. क्रिएटर्स केवल एक Prompt देकर अपना मन मुताबिक थंबनेल बनवा सकते हैं.
वहीं, अगर तैयार किया गया डिजाइन पसंद न आए तो वे रंग, लेआउट, टेक्स्ट को बदलकर दूसरा थंबनेल भी चुन सकते हैं. यूट्यूब का ये नया अपडेट कंटेंट क्रिएटर्स के साथ ही यूजर्स के लिए भी काफी काम आने वाला है. साथ ही क्रिएटर्स अब ऑडिएंस को पहले से ज्यादा अच्छी तरीके से आकर्षित कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें:
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब