
आपको बता दें कि नए iPhone में स्मार्ट चार्जिंग फीचर होता है जो बैटरी को ओवरचार्ज होने से बचाता है लेकिन फिर भी रोजाना पूरी रात फोन चार्जिंग पर छोड़ने की आदत सही नहीं मानी जाती. लंबे समय तक लगातार चार्जिंग और गर्मी बैटरी पर असर डाल सकती है. बेहतर होगा कि जरूरत के अनुसार फोन चार्ज करें और अगर संभव हो तो 20% से 80% के बीच बैटरी की चार्जिंग को बनाए रखें.

इसके अलावा कई लोग फोन चार्ज पर लगाकर गेम खेलते हैं, 4K वीडियो एडिट करते हैं या लंबे समय तक हैवी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. ऐसा करने से बैटरी पर एक्सट्रा लोड पड़ता है और धीरे-धीरे बैटरी की ताकत कम हो जाती है. ज्यादा गर्मी बैटरी की लाइफ कम कर सकती है और लंबे समय में इसकी क्षमता पर असर पड़ सकता है.

इसके अलावा सस्ते और बिना सर्टिफिकेशन वाले चार्जर या केबल का इस्तेमाल करने से आपका iPhone खराब हो सकता है. ऐसे एक्सेसरीज सही वोल्टेज और करंट नहीं देतीं जिससे बैटरी और चार्जिंग पोर्ट दोनों पर असर पड़ सकता है. इसीलिए एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हमेशा Apple या MFi (Made for iPhone) सर्टिफाइड चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

चार्जिंग के समय iPhone को तकिए, गद्दे या कंबल के नीचे रखना खतरनाक हो सकता है. इससे फोन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और डिवाइस जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है. हमेशा फोन को किसी फ्लैट और खुली जगह पर रखकर चार्ज करें ताकि हीट आसानी से बाहर निकल सके.

अब आपको बताएं कि कैसे आप अपने iPhone की बैटरी को लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए डिवाइस को बहुत ज्यादा गर्म या ठंडी जगह पर चार्ज न करें. साथ ही बैटरी हेल्थ को समय-समय पर Settings में जाकर चेक करते रहें. लेटेस्ट iOS अपडेट इंस्टॉल रखें क्योंकि इनमें बैटरी ऑप्टिमाइजेशन से जुड़े अपडेट्स भी मिलते हैं.
Published at : 15 Jul 2026 05:48 PM (IST)
Tags :