Last Updated:
अगर आपने Airtel Thanks ऐप के जरिए Perplexity Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन लिया था, तो अब इसे समय रहते कैंसल करना जरूरी है. जानिए Auto Renewal कैसे बंद करें, सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का आसान तरीका और अनचाहे चार्ज से कैसे बचें.
Free Perplexity Pro यूज कर रहे हैं? रिन्यूअल डेट से पहले जरूर करें ये काम, वरना लगेगा पैसा
अगर आपने Airtel Thanks ऐप के जरिए मिलने वाला Perplexity Pro का एक साल का फ्री सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया था, तो अब आपके लिए एक जरूरी खबर है. कंपनी का यह प्रमोशनल ऑफर अब खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर आप आगे इस AI सर्विस का पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते, तो समय रहते इसे कैंसल करना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर अगली बिलिंग साइकिल से आपके अकाउंट से पैसे कट सकते हैं.
दरअसल, एयरटेल ने 2025 में Perplexity के साथ साझेदारी करके अपने चुनिंदा ग्राहेकों को एक साल का Perplexity Pro मुफ्त में दिया था. शुरुआत में इसके लिए किसी पेमेंट मेथड की जरूरत नहीं थी, लेकिन बाद में कई यूजर्स को सेवा जारी रखने के लिए कार्ड या दूसरे पेमेंट ऑप्शन जोड़ने पड़े. अब जब फ्री वाला टाइम खत्म हो रहा है, तो ऑटो रिन्यूअल होने पर सब्सक्रिप्शन पेड प्लान में बदल सकता है.
ऐसे करें Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन कैंसल
- सब्सक्रिप्शन बंद करने के लिए सबसे आसान तरीका Perplexity की वेबसाइट का इस्तेमाल करना है.
- सबसे पहले Perplexity की वेबसाइट खोलें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें.
- अब नीचे बाईं ओर मौजूद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें.
- यहां All Settings ऑप्शन चुनें.
- Subscription सेक्शन में जाकर Manage पर क्लिक करें.
- अगली स्क्रीन पर फिर से Manage चुनें.
- अब Cancel Subscription ऑप्शन पर क्लिक करें.
- कैंसल करने का कारण चुनें. चाहें तो Other चुनकर अपनी वजह भी लिख सकते हैं.
- इसके बाद Continue to Cancel पर क्लिक करें और फिर No Thanks, Cancel My Subscription चुनें.
- आखिर में Cancel Subscription पर क्लिक करके प्रोसेस पूरा कर दें.
कैसे पता करें कि सब्सक्रिप्शन कैंसल हुआ या नहीं?
कैंसल करने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखाई देगा कि आपका सब्सक्रिप्शन मौजूदा बिलिंग पीरियड खत्म होने तक ही एक्टिव रहेगा. इसकी पुष्टि करने के लिए दोबारा All Settings में जाकर Subscription सेक्शन खोलें.
अगर वहां Plan will end on…जैसी जानकारी दिखाई देती है और ऑटो रिन्यूअल का ऑप्शन नहीं दिखता, तो समझिए कि सब्सक्रिप्शन सफलतापूर्वक कैंसल हो चुका है.
ध्यान रहे कि अगर आपने iPhone पर Apple की पेमेंट सिस्टम के जरिए सब्सक्रिप्शन लिया है, तो उसे Apple Account की Subscription Settings से मैनेज करना पड़ सकता है. इसलिए जिन यूजर्स को Perplexity Pro की जरूरत नहीं है, उन्हें रिन्यूअल डेट से पहले सब्सक्रिप्शन जरूर कैंसल कर देना चाहिए, ताकि अनचाहे चार्ज से बचा जा सके.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…और पढ़ें