Google Pixel 11 सीरीज की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, जानिए किस दिन देंगे दस्तक



Google Pixel 11 Series Launch Date: अमेरिकी कंपनी गूगल वर्ष 2026 के लिए अपनी नई फ्लैगशिप Google Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने वाली है। पिछले कई दिनों से इसकी कई अलग-अलग लॉन्च डेट सामने आ रही थी। लेकिन अब Google Pixel 11 की लॉन्च डेट का ऐलान हो गया है। 

Google Pixel 11 सीरीज कब होगी लॉन्च                    

गूगल पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी इसके लिए अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में ‘Made By Google’ इवेंट का आयोजन करेगी। इस इवेंट में कंपनी 4 नए पिक्सल फोन लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में Google Pixel 11, Google Pixel 11 Pro, Google Pixel 11 Pro XL और Google Pixel 11 Pro Fold जैसे 4 नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं।  

Made By Google इवेंट न्यूयॉर्क में शाम 6 बजे शुरू होगा। हालांकि भारतीय समय के अनुसार इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे बजे शुरू होगी। 

गूगल Pixel सीरीज में हर बार अपना Tensor प्रोसेसर लगाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नई Google Pixel 11 सीरीज को कंपनी नए 2nm वाले Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है।

Google Pixel 11 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में 1280 × 2856 पिक्सेल का रिजोल्यूशन मिल सकता है। बेस वेरिएंट में 12 GB या 16 GB की रैम और 256 GB की स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। तो वहीं फोन में 4,707 mah की बैटरी मिल सकती है। 

Google Pixel 11 Pro XL की बात करें तो इस फोन की मोटाई मात्र 8.5 एमएम रखी जा सकती है। इस फोन में 6.8 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। Google Pixel 11 की तरह Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL फोन को भी अपने Google Tensor G6 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगा। कंपनी Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL को 512 GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है।  

 Google Pixel 11 सीरीज के चारों फोन एंड्रॉयड 17 के साथ लॉन्च होंगे। इस सीरीज के फोन में यूजर्स को Gemini के भी नए फीचर्स मिलेंगे।



Source link