Oppo का बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ सस्ता, मिल रहा है सुपर से ऊपर ऑफर



Oppo K14x 5G फोन एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें बड़ी बैटरी और मजबूत बॉडी मिलती है। अगर आपको भी एक ऐसा स्मार्टफोन लेना है तो हो सकता है आपको यही फोन पसंद आ जाए। फ्लिपकार्ट पर मोबाइल महोत्सव में इस फोन पर अच्छा ऑफर भी आ गया है। इससे आप इस फोन को अब सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट पर Oppo K14x 5G फोन के 4GB रेम + 64GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है, 4GB रेम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये और 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। लेकिन अगर आप इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो फोन आपको 800 रुपये सस्ती कीमत में मिल जाएगा। 

इतना ही नहीं यहां इस फोन पर 11,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में अपने घर मंगवा सकते हैं। 

ओप्पो के इस फोन में 6500 mAh की बैटरी लगाई है। इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस फोन पर 17.6 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो देख सकते हैं। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी उपलब्ध है।  

यह फोन प्रिज़म वायोलेट और आईसी ब्लू जैसे 2 कलर्स के साथ बाजार में मौजूद है। इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। धूप में भी चटकदार डिस्प्ले के लिए स्मार्टफोन में 1125 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। 

कैमरा की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 50 MP का मेन AI बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा कैमरा लगाया गया है। फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन के कैमरे में कई एआई फीचर्स भी दिए गए हैं। यह फोन एंड्राइड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। इसे IP64 की रेटिंग भी मिली है, जो फोन को पानी की बूंदें और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रखने को प्रमाणित करती है। 



Source link