iPhone 18 Pro Max की कीमत में हो सकता है बड़ा उछाल, 2nm चिप और 1TB मॉडल बना सकते हैं फोन महंगा


Powered by :

Last Updated:

iPhone 18 Pro Max की कीमत लॉन्च के समय बढ़ सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक महंगे 2nm चिप, DRAM और NAND मेमोरी की वजह से Apple कीमत बढ़ा सकता है, यानी कि इस बार ऐपल लवर्स को बड़ा झटका लग सकता है.

ख़बरें फटाफट

iPhone 18 Pro Max की कीमत में हो सकता है बड़ा उछाल, लीक में सामने आई वजहZoom

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले बुरी खबर, कीमत बढ़ने के संकेत फोटो: AI

ऐपल की अगली iPhone 18 सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह फोन को बनाने में आने वाली बढ़ती लागत बताई जा रही है. खासकर 1TB स्टोरेज वेरिएंट पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.

काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, मेमोरी चिप्स, नए 2nm प्रोसेसर और कैमरा अपग्रेड की वजह से ऐपल का प्रोडक्शन खर्च बढ़ रहा है. ऐसे में कंपनी इस अडिशनल लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों से वसूल सकती है.

मेमोरी और 2nm चिप बढ़ाएंगे लागत

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार NAND फ्लैश स्टोरेज और DRAM मेमोरी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में सप्लाई की कमी के कारण ये चिप्स पहले से महंगे हो गए हैं.

इसके अलावा ऐपल के नए 2nm प्रोसेसर का इस्तेमाल करने की भी उम्मीद है. यह चिप पहले से ज्यादा एडवांस होगी, लेकिन इसे बनाने की लागत भी काफी ज्यादा होगी. साथ ही इसकी पैकेजिंग टेक्नोलॉजी भी महंगी मानी जा रही है.

कैमरा भी होगा पहले से बेहतर

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर वाला नया प्राइमरी कैमरा मिल सकता है. इससे कैमरे की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट भी बढ़ेगी. हालांकि डिस्प्ले और कुछ दूसरे पार्ट्स की लागत कम होने से ऐपल को थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इससे कुल खर्च में होने वाली बढ़ोतरी पूरी तरह संतुलित नहीं होगी.

कीमत कितनी बढ़ सकती है?

काउंटरपॉइंट रिसर्च का अनुमान है कि ऐपल कुछ मॉडल्स की कीमत में 200 डॉलर (करीब 17,000 रुपये) तक की बढ़ोतरी कर सकता है. सबसे ज्यादा असर 1TB स्टोरेज वेरिएंट पर देखने को मिल सकता है.

भारत में आयात शुल्क, टैक्स और दूसरे चार्ज जुड़ने के बाद कीमत में बढ़ोतरी और भी ज्यादा हो सकती है. यानी भारतीय ग्राहकों को ग्लोबल मार्केट के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

फिलहाल ऐपल ने iPhone 18 Pro Max की कीमत या स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. कंपनी से उम्मीद है कि वह सितंबर में iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठाएगी, जिसके बाद सभी कीमतों और फीचर्स की पुष्टि हो जाएगी.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link