AI में बड़ा खेला करने के लिए Dell ने चली बड़ी चाल, डेढ़ साल बाद Precision Laptop की भारत में वापसी, डेस्कटॉप भी हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स-कीमत


आज के AI के दौर में अधिकतर कंपनियां बड़े स्तर पर AI में निवेश कर रही है। सिर्फ कंपनियां ही नहीं क्रियेटर्स और प्रोफेशनल्स भी हाई-परफॉर्मेंस वाले ऐसे लैपटॉप-डेस्कटॉप चाहते हैं जिससे वो दुनिया के साथ AI में आगे बढ़ सकें। ऐसे ही क्रियेटर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखते हुए Dell ने भारत में अपनी लोकप्रिय Precision Laptop सीरीज की भारत में फिर से लॉन्च किया है। यहां बता दें की इस लॉन्च के बाद भारत में डेढ़ साल बाद Precision Laptop सीरीज की वापसी हुई है। इसके साथ ही एजेंटिक AI को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने हाई परफ़ॉर्मेंस वाला Dell Pro Max डेस्कटॉप भी लॉन्च किया है। 

कौन से लैपटॉप लॉन्च हुए 

Dell Pro Precision 5 सीरीज़ (14S, 16S)

Dell Pro Precision 5 सीरीज़ 14S का वज़न सिर्फ़ 1.4 किलोग्राम है। इस कारण यह डेल का अब तक का सबसे पतला और वजन में हल्का लैपटॉप है। इसमें तीन तरफ़ से स्लीक एल्युमीनियम डिज़ाइन है। इसमें लेटेस्ट H-क्लास प्रोसेसर वाला सबसे पतला एंट्री-लेवल मोबाइल वर्कस्टेशन है। यह 14-इंच और 16-इंच डिस्प्ले जैसे 2 विकल्पों के साथ आता है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra सीरीज़ 3 या AMD Radeon PRO प्रोसेसर के साथ उपलब्ध है। यह अल्ट्रा-मोबाइल फ़ॉर्म फ़ैक्टर में बिज़नेस और इंडस्ट्री के कामों के लिए बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस देता है। इस लैपटॉप में इंटीग्रेटेड Intel Arc Pro ग्राफिक्स (12 Xe तक) या AMD Ryzen AI 400 GPU मिलने के विकल्प उपलब्ध है। 

हीटिंग के लिए इसमें बड़े डायमीटर वाला फैन मौजूद है। इसके साथ ही इसमें कूलिंग मेश भी लगाया गया है जिससे हीटिंग के बाद डिवाइस में जल्दी कूलिंग शुरू हो जाती है। 

Dell Pro Precision 5 सीरीज़ (14, 16)

Dell Pro Precision 5 सीरीज़ में 14 और 16 इंच का डिस्प्ले विकल्प मिलता है। कंपनी के अनुसार यह सीरीज रोज़मर्रा के काम-काज के लिए तगड़ी परफॉर्मेंस देती है। Pro Precision 5 14 और Precision 5 16 Intel Core Ultra 9 सीरीज़ 3 प्रोसेसर के साथ आती है। ऑन-डिवाइस AI टास्क के लिए इन लैपटॉप में 50 TOPS NPU, ऑप्शनल NVIDIA RTX 500 Blackwell ग्राफ़िक्स, तेज़ मेमोरी और 2 टेराबाइट तक Gen5 स्टोरेज मिलती है। 

Dell Pro Precision 7 सीरीज़ (14, 16)

Dell Pro Precision 7 14 में 45W Intel Core Ultra प्रोसेसर हैं, जो एडवांस्ड AI वर्कलोड को संभालने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। इस लैपटॉप में यूज़र्स को भारी-भरकम एप्लीकेशन के लिए सिस्टम में NVIDIA RTX PRO 2000 Blackwell (8GB) ग्राफिक्स, 64GB तक मेमोरी और 4TB तक स्टोरेज मिलती है। वजन में यह 1.59 किलोग्राम है और इसमें 14 इंच का डिस्प्ले मिलता है। 

Dell Pro Precision 7 16 में 50W Intel Core Ultra प्रोसेसर हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड 50 TOPS NPU और NVIDIA RTX PRO 3000 Blackwell ग्राफिक्स तक की सुविधा है। इनमें 64GB तक LPDDR5x मेमोरी और 8TB तक PCIe Gen 5 स्टोरेज मिलेगी। कंपनी के अनुसार यह लैपटॉप बड़े डेटासेट और मुश्किल वर्कफ़्लो को आसानी से संभाल सकता है।

Dell Pro Precision 7 T1 में यूज़र्स को इन-बिल्ट AI पावर के साथ बड़े डेटासेट को आसानी से संभालने, एनालिसिस करने या मशीन लर्निंग मॉडल को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद करता है। इसमें डेडिकेटेड NPU वाले Intel Core Ultra (सीरीज़ 2) प्रोसेसर हैं, जो AI-पावर्ड एप्लीकेशन को ज़्यादा तेज़ी और कुशलता से काम करने में सक्षम बनाते हैं।

Dell Pro Max

Dell Pro Max- यह डेल का डेस्कटॉप है जो NVIDIA GB300 Grace Blackwell Ultra डेस्कटॉप सुपरचिप और बेहतरीन एफ़िशिएंसी के लिए Dell की खास MaxCool टेक्नोलॉजी से पावर्ड है। यह प्लेटफ़ॉर्म 120 बिलियन से लेकर 1 ट्रिलियन पैरामीटर वाले फ़्रंटियर-लेवल AI मॉडल के इन्फ़रेंस के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

कीमत और उपलब्धता 

Dell Pro Precision 5 सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹1,49,000 है।
Dell Pro Precision 7 सीरीज़ की शुरुआती कीमत ₹2,25,000 है।
Dell Pro Precision 7 T1 की शुरुआती कीमत ₹89,000 है।
Dell Pro Max की शुरुआती कीमत ₹4,99,000 है।

डेल के यह लैपटॉप और डेस्कटॉप बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। इसी तरह Dell Deskside Agentic AI बाजार में उपलब्ध हो गया है। 

तो वहीं Dell Pro Precision 5 सीरीज़ 14S और 16S 10 अगस्त 2026 से उपलब्ध होंगे। इसी तरह GB300 वाला Dell Pro Max 2026 कुछ समय बाद उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें- Dell Powerstore Elite हुआ भारत में उपलब्ध, जानिए कैसे AI को देश में बड़े पैमाने पर अपनाने में करेगा काम, डेटा-साइबर सुरक्षा का रखेगा ध्यान



Source link