
iPhone 18 सीरीज भले ही सितंबर में लॉन्च होगी लेकिन हर रोज मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए फोन के फीचर्स लीक हो रहे हैं। इससे आईफोन 18 को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। अब iPhone 18 Pro वेरिएंट की बैटरी की जानकारी लीक हुई है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में 5400 mah की बैटरी लगाई जा सकती है। बता दें कि apple कभी भी अपने iPhone की बैटरी के बारे में यह जानकारी नहीं देता कि उसमें किटने mah की बैटरी लगी है। ऐप्पल इस बार भी ऐसी कोई बैटरी को लेकर जानकारी नहीं देगा। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार ऐप्पल 5400 mah की बैटरी लगा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 सीरीज से इस बार iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में अब iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत लीक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro वर्जन में करीब 9,500 और iPhone 18 Pro Max की कीमत में 14,200 रुपये की बढ़ोतरी मिल सकती है।
इससे iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,36,500 रुपये हो सकती है तो वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,63,200 रुपये हो सकती है। इससे इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2.5 लाख के करीब पहुंच सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 प्रो और वर्जन इस बार रेड कलर में पेश हो सकता है। इसके अलावा ब्लैक और सिल्वर कलर में भी कंपनी इसे पेश कर सकती है।
iPhone 18 प्रो में 6.3 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिल सकता है। तो वहीं iPhone 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिल सकता है।
ऐप्पल इस बार आईफोन 18 सीरीज में A20 Pro चिपसेट लगाकर बाजार में उतार सकती है। कंपनी ने हाल ही में iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया है जिससे यह साफ है कि iPhone 18 सीरीज iOS 27 के साथ पेश होगी। इस बार iPhone 18 सीरीज के बेस वेरिएंट में 256 GB स्टोरेज मिल सकती है।