Flipkart Sale शुरू होने से पहले ही मोटोरोला के इस फोन पर आया जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बेहद सस्ता



moto g96 launched in india offers premium design android 15 50mp camera under rs 20000 1752058605152 16 9

Moto G96 5G फोन में शानदार 50 MP का Sony LYTIA 700C मेन बैक कैमरा मिलता है। इसी तरह दोन में 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा भी लगाया गया है। यह फोन कम कीमत में अच्छे कैमरा वाले फोन के लिए जाना जाता है। अब फ्लिपकार्ट पर इस फोन को अच्छे ऑफर के साथ पेश कर दिया गया है। इससे आप इस फोन को सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।   

फ्लिपकार्ट पर अब Moto G96 5G की कीमत 20,999 रुपये है। ऑफर पर गौर करें तो इस फोन को अगर आप फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आप इस फोन पर 1050 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे। इसके अलावा 14,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी यहां दिया जा रहा है। आप इन दोनों ऑफर से मोटोरोला के इस फोन को बहुत सस्ती कीमत मेंन खरीद सकते हैं। 

यह फोन Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid, और Dresden Blue जैसे 4 कलर्स में आता है। कंपनी ने फोन में अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन दिया है।

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है। 

मोटोरोला ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 MP का Sony LYTIA  700C मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके आलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

Moto G96 5G में 5500 mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी देती है। फोन को पानी और धुल से सुरक्षा प्रदान करेने के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली हुई है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस डुअल स्पीकर्स है।



Source link