क्या ऐप से बंद हो सकता है सड़क पर चलता इलेक्ट्रिक रिक्शा? जानें क्या है BAT-BMS का मामला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ऐप से ई-रिक्शा अचानक रुकने के वीडियो वायरल।
  • BAT-BMS ऐप चीनी, बैटरी मॉनिटरिंग हेतु बनी।
  • असुरक्षित ब्लूटूथ बैटरी से ऐप रिक्शा मोटर बंद करती।
  • ऐप केवल संगत लिथियम बैटरी वाले रिक्शा पर।

BAT-BMS App: बीते एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक ऐप की मदद से सड़क चलते इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद किया जा रहा है. इन वीडियो में कोई कार में तो कोई बाइक पर बैठे-बैठे एक ऐप में टैप कर इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद कर रहा है. इसने सड़क सुरक्षा पर तो बहस खड़ी की ही है, साथ ही यह सवाल भी पूछा जा रहा है कि किसी ऐप से सड़क पर चलते रिक्शा को कैसे बंद किया जा सकता है. आज हम आपके लिए इसका तकनीकी पहलू लेकर आए हैं कि कैसे एक ऐप से इलेक्ट्रिक रिक्शा की बैटरी को बंद किया जा रहा है. 

कैसे काम करती है BAT-BMS App?

BAT-BMS एक बैटरी मैनेजमेंट ऐप है, जिसे चाइनीज कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने तैयार किया है. इसे ब्लूटूथ-इनेबल लिथियम बैटरी को मॉनिटर करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह ऐप बैटरी का चार्ज लेव, वॉल्टेज, करंट, टेंपरेचर, साइकिल काउंट और इंडिविजुल सेल हेल्थ जैसी कई इंफोर्मेशन डिस्प्ले करती है. यह ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) के जरिए कनेक्ट होती है और लगभग 15 मीटर की रेंज में काम कर सकती है. इस प्रमुख तौर पर सोलर, मरीन और ऑफ-ग्रिड बैटरी सिस्टम के लिए बनाया गया था. 

इस ऐप से ई-रिक्शा कैसे बंद हो रहे हैं?

भारत की सड़कों पर दौड़ रहे कई ई-रिक्शा में चीन में बनी BMS बैटरी यूज होती है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है. इन बैटरी को न तो कॉन्फिगर किया जाता है और न ही इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी बाई-डिफॉल्ट ऑफ होती है. इस कारण ये बैटरी आमतौर पर अनसिक्योर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही यूज होती है. इसका मतलब है कि कोई भी इनकी रेंज में आकर ब्लूटूथ से बैटरी को कनेक्ट कर इसे ऑन और ऑफ कर सकता है. एक बार फोन के बैटरी से कनेक्ट होने के बाद ऐप से बैटरी की आउटपुट को रोका जा सकता है, जिससे ई-रिक्शा की मोटर बंद हो जाती है और यह बीच सड़क बंद हो जाता है.

क्या हर रिक्शा को किया जा सकता है बंद?

यह ऐप हर ई-रिक्शा पर काम नहीं करती. यह केवल उन बैटरी से कनेक्ट हो सकती है, जिसमें कंपैटिबल ब्लूटूथ सिस्टम लगा है और कनेक्टिविटी का ऑप्शन ऑन है. यह ऐप लीड-एसिड बैटरी के साथ काम नहीं करती. इस कारण लीड-एसिड बैटरी वाले ई-रिक्शा इससे बंद या स्टार्ट नहीं किए जा सकते.

ये भी पढ़ें-

ग्राहकों की जेब पर पड़ी एक और मार, नथिंग, वीवो और रियलमी ने महंगे कर दिए अपने फोन, इतने बढ़ गए दाम



Source link