Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • नथिंग फोन 4b 7 जुलाई को आरसीबी एडिशन में आएगा।
  • 6.7 इंच AMOLED, 8GB रैम, स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस होगा।
  • 50MP डुअल कैमरा, 6000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग इसमें होगी।
  • 30,000 रुपये कीमत, OnePlus Nord, Motorola Edge से मुकाबला।

Nothing Phone 4b: नथिंग 7 जुलाई को अपनी लाइन-अप में एक नया बजट-फ्रेंडली फोन शामिल करने जा रही है. अगर आप क्रिकेट और खासकर आरसीबी के फैन हैं तो यह फोन आपके लिए और भी स्पेशल हो सकता है. दरअसल, 7 जुलाई को Nothing Phone 4b लॉन्च हो रहा है. कंपनी आरसीबी के साथ पार्टनरशिप में इसका स्पेशल एडिशन भी लाने वाली है. इसी के साथ नथिंग की ‘b’ सीरीज की भी शुरुआत हो जाएगी. इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं.

Nothing Phone 4b में क्या कुछ मिलेगा?

यह फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. इसमें 8GB रैम मिलने की उम्मीद है, जिसे 128GB या 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा. नथिंग कंफर्म कर चुकी है कि इसमें Qualcomm Snapdragon चिपसेट होगा, लेकिन इस प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है. माना जा रहा है कि यह Snapdragon 6 Gen 4 हो सकता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP कैमरा मिलेगा. ऐसे कयास हैं कि इसमे 6,000mAh का बैटरी पैक दिया जा सकता है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा.

आरसीबी एडिशन में क्या खास होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी एडिशन को रेड फिनिश के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, आरसीबी प्लेयर्स को इसके दो डिजाइन ऑप्शन दिखाकर किसी एक को चुनने को कहा गया था. उनकी फाइनल च्वॉइस अभी तक रिवील नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि प्लेयर्स ने रेड वेरिएंट को पसंद किया था. रेड के साथ यह फोनन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा. स्पेशल एडिशन में एक्सक्लूसिव वॉलपेपर, थीम्ड एक्सेसरीज और कस्टम पैकेजिंग भी दी जा सकती है.

कितनी रहेगी कीमत और किससे होगा मुकाबला?

जानकारी के मुताबिक, 7 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे इस फोन को लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत 30,000 रुपये के आसपास रह सकती है. इस कीमत पर यह फोन OnePlus Nord CE 6 सीरीज, Motorola Edge लाइनअप और Redmi Note 15 Pro से मुकाबला करेगा. Redmi Note 15 Pro की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 6500 mAh Si/C बैटरी लगी हुई है. इसके 8GB+128GB वर्जन की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. 

ये भी पढ़ें-

फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना, ऐप्पल को भी लग सकता है झटका



Source link