वीवो ने अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन वीवो X Fold 6 को चीन में लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह लेटेस्ट प्रीमियम फोल्डेबल कई बड़े अपग्रेड के साथ आया है. इसमें बड़ी 7,000mAh बैटरी, 200MP का Ze
iss कैमरा, 3nm मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 Super प्रोसेसर और 8.02-इंच का सैमसंग AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है. इसके अलावा फोन में 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
वीवो X Fold 6 में अंदर की तरफ 8.02-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. वहीं बाहर 6.51-इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और DCI-P3 कलर गैमट जैसी खूबियां मौजूद हैं. फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 Fold पर चलता है और इसे IP58+IP59 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 Super चिपसेट दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5X Ultra रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है.
फोटोग्राफी की बात करें तो वीवो X Fold 6 में Zeiss ब्रांडिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले पर 20MP-20MP कैमरे दिए गए हैं. फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है.
फोन में 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, NavIC और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं.
वीवो X Fold 6 की कीमत
वीवो X Fold 6 की शुरुआती कीमत CNY 7,999 (करीब ₹1.11 लाख) रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 8,999 (करीब ₹1.25 लाख), 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (करीब ₹1.39 लाख) और 16GB + 1TB मॉडल की कीमत CNY 10,999 (करीब ₹1.53 लाख) है. कंपनी ने एक Black Gold Edition भी पेश किया है, जिसकी कीमत CNY 11,299 (करीब ₹1.57 लाख) है. फिलहाल इसकी बिक्री 1 जुलाई से चीन में शुरू होगी.