OnePlus Nord Buds 4 की सेल हुई शुरू, जबरदस्त साउन्ड वाले ईयरबड्स सिर्फ यहां मिल रहे सबसे सस्ते, जानिए लॉन्च ऑफर

OnePlus Nord Buds 4 पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुए थे। अब आज सोमवार 29 जून से यह बाजार में उपलब्ध हो गए हैं। पहली सेल में ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करने के लिए वनप्लस लॉन्च ऑफर भी लेकर आया है। हम आपको इन ईयरबड्स पर चल रहे ऑफर, फीचर्स और कीमत सभी की जानकारी देने जा रहे हैं। 

OnePlus Nord Buds 4 की कीमत, उपलब्धता और ऑफर  

OnePlus Nord Buds 4 की कीमत 3,299 रुपये है। यह बड्स वनप्लस की आधिकारिक साइट, वनप्लस रिटेल स्टोर के साथ फ्लिपकार्ट, एमेजोन और ब्लिंकिट पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। पहली सेल के दौरान कंपनी OnePlus Nord Buds 4 को 3,099 रुपये की कीमत में बेच रही है। 

इसके साथ ही अगर आप इन बड्स को फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो वहां आप फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए 155 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकेंगे। इन ऑफर के जरिए आप फ्लिपकार्ट से सबसे सस्ते दाम पर OnePlus Nord Buds 4 को खरीद सकते हैं।     

OnePlus Nord Buds 4 Stellar Black और Astral Teal जैसे 2 कलर्स में पेश हुए हैं। इन ईयरबड्स में एडवांस्ड नॉइज़ कैंसिलेशन फीचर दिया गया है जो 52 dB तक का रियल-टाइम एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) देने की क्षमता रखता है। इस फीचर से यूजर्स को बहुत शोर-शराबे वाले क्षेत्रों में भी अच्छी और स्पष्ट साउन्ड सुनाई देगी।

वनप्लस के अनुसार इन बड्स का वजन 4.3 ग्राम है जिस कारण यूजर्स को पहनने में यह काफी आरामदायक लगेंगे। दोनों बड्स में कंपनी ने 3-3 माइक्रोफ़ोन लगाए हैं जिससे वनप्लस नोर्ड बड्स 4 में कुल 6 माइक्रोफ़ोन यूजर्स को मिलेंगे। यह एडवांस्ड AI एल्गोरिदम के साथ मिलकर काम करते हैं और 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज़ हवा में भी एकदम साफ कॉल की सुविधा देते हैं।

कंपनी ने अपने ईयरबड्स में 12 mm के टाइटेनियम-कोटेड डायनामिक ड्राइवर लगाए हैं। इस फीचर से यूजर्स को ईयरबड्स में गहरे बेस के साथ जबरदस्त साउन्ड भी मिलेगी। OnePlus Nord Buds 4 Pro में 3D स्पेशल ऑडियो और गेम साउंड स्पेशल ऑडियो का भी सपोर्ट फिया गया है। 

वनप्लस के इन बड्स में 3D Spatial ऑडियो और Game Sound Spatial ऑडियो का फीचर भी दिया है। इसके साथ ही गेमर्स के लिए इनमें 47 ms का अल्ट्रा लो लेटेंसी सपोर्ट भी दिया गया है। 

OnePlus Nord Buds 4 ब्लूटूथ 6.1 वर्जन पर काम करते हैं। इनमें गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर का भी सपोर्ट मिलता है। वनप्लस ने इनमें AI ट्रांस्लेट और AI असिस्टेंट के फीचर भी दिए हैं जो सपोर्ट डिवाइस के साथ काम करते हैं। 

कंपनी के अनुसार OnePlus Nord Buds 4 एक बार फुल चार्ज होने पर 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकेंगे। कंपनी ने इनमें फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स सिर्फ़ 10 मिनट की चार्जिंग से 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम ले सकेंगे।