Last Updated:
फ्लिपकार्ट GOAT सेल 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होगी, सेल से पहले iPhone 17, iPhone 16, iPhone 15 और दूसरे मॉडल्स की संभावित कीमतें सामने आ गई हैं, बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और EMI के साथ यूजर्स को बड़ी बचत का मौका मिलेगा,
फ्लिपकार्ट GOAT Sale में 50 हजार रुपये से कम में मिलेगा iPhone 15
अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए बड़ी बचत करा सकता है. फ्लिपकार्ट GOAT सेल 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है. सेल शुरू होने से पहले ही Flipkart ने अपनी ऐप पर कई आईफोन मॉडल्स की संभावित कीमतों का खुलासा कर दिया है. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 सीरीज की हो रही है, वहीं iPhone 16 और iPhone 15 पर भी आकर्षक ऑफर मिलने वाले हैं.
फ्लिपकार्ट के टीजर के मुताबिक, आईफोन 17 की शुरुआती कीमत करीब 70,990 रुपये हो सकती है. वहीं आईफोन 17 प्रो लगभग 1,12,900 रुपये और आईफोन 17 प्रो मैक्स करीब 1,27,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है.
इसके अलावा आईफोन 17 एयर की संभावित कीमत 95,900 रुपये और आईफोन 17e की कीमत करीब 60,900 रुपये बताई गई है. फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत आईफोन 17 पर 1,000 रुपये तक की अडिशनल छूट भी दे सकता है, जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी.
कीमत बढ़ने से पहले खरीदने का मौका
इन ऑफर्स की खास बात ये है कि हाल ही में ऐपल ने कई MacBook, iPad और Mac मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में iPhone 17 सीरीज की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है. ऐसे में GOAT सेल 2026 आईफोन खरीदने का अच्छा मौका साबित हो सकता है.
iPhone 16 और iPhone 15 भी होंगे सस्ते
नई सीरीज के अलावा पुराने मॉडल्स पर भी अच्छी डील मिलने वाली है. फ्लिपकार्ट के मुताबिक आईफोन 16 करीब 59,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं आईफोन 16 प्लस की कीमत लगभग 73,900 रुपये होगी.
अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो आईफोन 16e करीब 55,900 रुपये और आईफोन 15 लगभग 49,900 रुपये में उपलब्ध हो सकता है.
बैंक ऑफर और EMI का भी मिलेगा फायदा
फ्लिपकार्ट GOAT सेल के दौरान बैंक कार्ड डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे. इससे खरीदारों को और ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा. अगर आप लंबे समय से आईफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो ये सेल आपके लिए सबसे अच्छे मौकों में से एक साबित हो सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें