स्मार्टफोन बार-बार गर्म हो रहा है? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार, अपनाएं ये आसान ट्रिक


Powered by :

Last Updated:

क्या आपका स्मार्टफोन बार-बार गर्म हो जाता है? जानिए मोबाइल ओवरहीटिंग के कारण, 5G और हाई रिफ्रेश रेट का असर, AI ऐप्स की भूमिका और फोन को ठंडा रखने के आसान टिप्स.

ख़बरें फटाफट

फोन बार-बार गर्म हो रहा है? ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार, ट्रिक काम कीZoom

फोन गर्म होने से बैटरी हो सकती है खराब, तुरंत अपनाएं ये उपाय

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी गैजेट बन चुका है. सुबह अलार्म बंद करने से लेकर रात को सोने तक हम फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं. सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन पेमेंट, गेमिंग और ऑफिस के कामों के लिए स्मार्टफोन पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है. लेकिन बढ़ते इस्तेमाल के साथ एक समस्या भी तेजी से सामने आ रही है, और वह है फोन का बार-बार गर्म होना.

गर्मियों के मौसम में ये परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है. कई बार फोन इतना गर्म हो जाता है कि उसे हाथ में पकड़ना भी मुश्किल हो जाता है. लगातार ओवरहीटिंग की वजह से बैटरी की लाइफ कम हो सकती है, फोन की परफॉर्मेंस धीमी पड़ सकती है और कुछ मामलों में डिवाइस को नुकसान भी पहुंच सकता है.

कौन से है वह कारण जिससे गर्म होता है फोन?

  1. फोन गर्म होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. लंबे समय तक गेम खेलना, हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड करना या एक साथ कई ऐप्स चलाना प्रोसेसर और बैटरी पर ज्यादा दबाव डालता है.
  2. इसके अलावा, तेज धूप में फोन का इस्तेमाल करना, लोकल या खराब क्वालिटी वाले चार्जर का इस्तेमाल करना और बैकग्राउंड में लगातार चलने वाले ऐप्स भी ओवरहीटिंग का कारण बन सकते हैं.
  3. आजकल स्मार्टफोन में AI बेस्ड फीचर्स और कई हैवी ऐप्स लगातार बैकग्राउंड में काम करते रहते हैं. ये ऐप्स प्रोसेसर की ज्यादा क्षमता का इस्तेमाल करते हैं, जिससे फोन का टेम्प्रेचर बढ़ने लगता है. ऐसे में आपको समय-समय पर फोन की बैटरी और ऐप मैनेजमेंट सेटिंग्स चेक करनी चाहिए. जो ऐप्स जरूरत से ज्यादा बैटरी और प्रोसेसर का इस्तेमाल कर रहे हों, उन्हें बंद या हटाना बेहतर रहेगा.
  4. इसके अलावा, 5G नेटवर्क और 120Hz या 144Hz जैसे हाई रिफ्रेश रेट भी फोन की बिजली खपत बढ़ाते हैं. अगर आपको इन फीचर्स की जरूरत नहीं है, तो 4G नेटवर्क और 60Hz रिफ्रेश रेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फोन पर लोड कम होगा और बैटरी बैकअप भी बेहतर मिलेगा.

फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें, चार्जिंग के दौरान गेमिंग से बचें और जरूरत पड़ने पर फोन को कुछ देर आराम दें. इन आसान उपायों से आप अपने स्मार्टफोन को ठंडा और बेहतर परफॉर्मेंस वाला बनाए रख सकते हैं.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link