अब धरती को ऐसे देख पाएंगे जैसे पहले कभी नहीं देखा! Google Earth में आया कमाल का फीचर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • Google Earth का Flight Simulator अब वेब ब्राउज़र पर उपलब्ध।
  • यह यूज़र्स को वर्चुअल विमान से 3D पृथ्वी दिखाएगा।
  • यह केवल डेस्कटॉप पर उपलब्ध, मोबाइल पर अनुपलब्ध।

Google Earth New Feature: Google लगातार अपने मैप और नेविगेशन प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने में जुटा है. इसी कड़ी में कंपनी ने Google Earth का एक ऐसा फीचर वेब ब्राउजर पर उपलब्ध करा दिया है जो दुनिया को देखने का आपका नजरिया बदल सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी एक्सट्रा सॉफ्टवेयर या पेमेंट की जरूरत नहीं है. अब यूजर्स सीधे अपने कंप्यूटर के ब्राउजर से दुनिया के ऊपर वर्चुअल उड़ान भर सकते हैं.

क्या है Google Flight Simulator?

Google Flight Simulator एक ऐसा टूल है जो यूजर्स को वर्चुअल विमान उड़ाने का एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराता है. इसकी मदद से आप पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों के ऊपर उड़ान भर सकते हैं और Google Earth के 3D मैप्स, इमारतों और नैचुरल जगहों को अलग नजरिए से देख सकते हैं.

हालांकि यह किसी प्रोफेशनल फ्लाइट सिम्युलेटर गेम जितना मुश्किल या असली नहीं है लेकिन दुनिया को एक्सप्लोर करने का यह एक बेहद मजेदार तरीका जरूर है.

Google Earth का नया फीचर

Google ने जून 2026 में घोषणा की कि उसका फेमश Flight Simulator फीचर अब ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. पहले यह फीचर Google Earth एप्लिकेशन के अंदर एक छिपे हुए ईस्टर एग की तरह मौजूद था लेकिन अब इसे वेब वर्जन में भी शामिल कर दिया गया है.

कंपनी का मकसद Google Earth के कई एडवांस फीचर्स को ब्राउजर अनुभव का हिस्सा बनाना है. इसके तहत Elevation Profiles, एक्सट्रा डेटा लेयर्स और नए इम्पोर्ट ऑप्शन भी ऐड किए जा रहे हैं. Flight Simulator इसी का एक हिस्सा है.

कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप इस फीचर को आजमाना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • अपने कंप्यूटर पर Google Earth खोलें.
  • सर्च बार के पास दिखाई देने वाले Explore Earth ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • ऊपर मेन्यू में मौजूद Tools सेक्शन चुनें.
  • अब Flight Simulator ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • कीबोर्ड की Arrow Keys का इस्तेमाल करके विमान को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं मोड़ सकते हैं.
  • Page Up और Page Down बटन से फ्लाइट की स्पीड कंट्रोल की जा सकती है.
  • माउस पर क्लिक करके कंट्रोल मोड भी बदला जा सकता है.

अगर उड़ान के दौरान फ्लाइट क्रैश हो जाए तो You Crashed! Restart ऑप्शन दबाकर आप फिर से अपनी फ्लाइट उड़ा सकते हैं.

मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं है सुविधा

फिलहाल यह सुविधा केवल डेस्कटॉप ब्राउजर पर उपलब्ध है. यानी Android और iPhone यूजर्स अभी अपने स्मार्टफोन पर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा, यह फीचर सरल फ्लाइट फिजिक्स पर बेस्ड है इसलिए इसे केवल मनोरंजन और एक्सप्लोरेशन के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है. कम इंटरनेट स्पीड वाले यूजर्स को कुछ 3D एलिमेंट्स लोड होने में परेशानी भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Jio Call Agent क्या है, आपके फोन कॉल करने का तरीका कैसे बदल सकता है यह AI फीचर?



Source link