FIFA World Cup 2026: फ्री में फीफा विश्व कप देखने के लिए Airtel ने पेश किया नया प्लान, मुफ्त मिलेगा इस प्‍लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन



FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 11 जून से चल रहा है। इस कारण पूरी दुनिया में फुटबॉल का बुखार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार फीफा विश्व कप की डिजिटल स्ट्रीमिंग Zee5 पर हो रही है। लेकिन इसको देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन हम आपको Airtel का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको जी5 की सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रही है। इससे आप फीफा विश्व कप बिना कोई सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे।  

कंपनी ने हाल ही में एयरटेल 798 प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा प्रति दिन मिलेगा। प्लान में यूजर्स को कुल 40 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। हालांकि इस प्लान में कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इसी तरह प्लान में एसएमएस भी नहीं मिलते। ऐसे में आप इस प्लान में सिर्फ डेटा सर्विस ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

यहां ये भी बता दें कि डेटा खत्म होते ही यूजर से 50 पैसे प्रति MB की दर से चार्ज लिया जाएगा।  

Zee5 की सब्सक्रिप्शन मिलेगी फ्री 

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को ZEE5 की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है। यही इस प्लान का सबसे बड़ा आकर्षण है। प्लान की वैलिडिटी भले ही 40 दिन की है, लेकिन ZEE5 की फ्री सब्सक्रिप्शन 90 दिन तक जारी रहेगी। इससे 90 दिन तक आप फीफा विश्व कप के साथ फिल्म, सीरियल और वेब सीरीज आदि सभी कुछ देख सकेंगे। 

ऐसे में आपको कॉलिंग और एसएमएस के लिए एक अलग से प्लान लेना होगा ताकि आप अपने नंबर से कॉलिंग भी कर सकें। 



Source link