Android यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! WhatsApp ला रही है यह तगड़ा शॉर्टकट


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • व्हाट्सऐप होम स्क्रीन पर वॉइस मैसेज भेजने का शॉर्टकट ला रहा है।
  • उपयोगकर्ता अब ऐप खोले बिना सीधे होम स्क्रीन से वॉइस मैसेज भेज पाएंगे।
  • यह नया फीचर कुछ महीनों में आएगा, स्टेटस अपडेट विजेट भी संभव है।
  • व्हाट्सऐप वेब पर अब 32 लोगों के साथ ग्रुप ऑडियो-वीडियो कॉल संभव हैं।

WhatsApp New Feature: अगर आप एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप यूज करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है. जल्द ही एक ऐसा फीचर आ रहा है, जो व्हाट्सऐप के एक सबसे तगड़े फीचर को यूज करना और भी फास्ट बना देगा. इसके लिए आपको न तो व्हाट्सऐप को ओपन करना पड़ेगा और न ही ऐप ओपन कर कॉन्टैक्ट को सर्च करने की जरूरत पड़ेगी. सिर्फ फोन को अनलॉक कर आप होम स्क्रीन से व्हाट्सऐप के जरूरी फीचर को यूज कर पाएंगे. इससे समय भी बचेगा और आपका काम भी चुटकियों में पूरा हो जाएगा.

वॉइस मैसेज के लिए मिलेगा नया शॉर्टकट

रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सऐप इन दिनों वॉइस मैसेज के लिए एक नए शॉर्टकट पर काम कर रही है. यह शॉर्टकट सीधा फोन की होम स्क्रीन पर दिखेगा और इस पर टैप कर यूजर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे. वॉइस नोट रिकॉर्ड होने के बाद इसे किसी भी कॉन्टैक्ट के साथ शेयर किया जा सकेगा. यूजर एक बार एक या एक से ज्यादा रिसीवर को भी सेलेक्ट कर सकता है. यह फीचर उन लोगों के बहुत काम आएगा, जिन्हें दिन में कई बार वॉइस नोट भेजने की जरूरत पड़ती है. शॉर्टकट आने के बाद उन्हें वॉइस नोट भेजने के लिए व्हाट्सऐप को ओपन भी नहीं करना होगा. ऐसे भी कयास हैं कि शॉर्टकट से वॉइस नोट रिकॉर्ड कर उसे स्टेटस पर भी अपलोड किया जा सकेगा.

कब तक अवेलेबल होगा यह शॉर्टकट?

अभी इस शॉर्टकट को डेवलप किया जा रहा है और बीटा टेस्टर के लिए भी रोल आउट नहीं किया गया है. बीटा टेस्टर के लिए रोल आउट होने के कुछ हफ्तों बाद इसे यूजर के लिए लॉन्च किया जाएगा. ऐसे में माना जा रहा है कि यह शॉर्टकट आने में कुछ महीनों का समय लग सकता है. वॉइस मैसेज वाले शॉर्टकट के अलावा कंपनी स्टेटस अपडेट के लिए भी एक होम स्क्रीन विजेट ला सकती है. यह भी यूजर को बिना व्हाट्सऐप ओपन किए स्टेटस अपडेट करने का ऑप्शन देगा.

WhatsApp Web पर ग्रुप के लिए आया ऑडियो-वीडियो कॉल का ऑप्शन

होम स्क्रीन विजेट के साथ-साथ व्हाट्सऐप अपने वेब वर्जन को भी अपग्रेड कर रही है. हाल ही में कंपनी ने WhatsApp Web पर ग्रुप के लिए ऑडियो और वीडियो कॉल का सपोर्ट रिलीज किया है. पहले केवल इंडिविजुल यूजर के पास इस प्लेटफॉर्म से वॉइस और वीडियो कॉल की जा सकती थी, लेकिन अब ऐसी कॉल्स में एक साथ 32 यूजर्स को जोड़ा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

आ गया iPhone 17 Air खरीदने का सबसे सही समय, एक ही झटके में धड़ाम हो गए दाम



Source link