- मेटा वन सब्सक्रिप्शन अब व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध होगा।
- दो प्लान – प्रीमियम, वन प्लस, विभिन्न सेवाएं मिलेंगी।
- यूज़र्स को WhatsApp Plus, Meta AI इनकॉग्निटो चैट मिलेगी।
Meta One Subscription: मेटा ने पिछले महीने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान Meta One को लॉन्च किया था और अब इसे व्हाट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि अपने प्लेटफॉर्म्स में रोल आउट किया जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सऐप अपनी एंड्रॉयड ऐप में Meta One सब्सक्रिप्शन के लिए सपोर्ट एड कर रही है. इसमें Meta One Premium और One Plus समेत दो प्लान मिलेंगे. इनमें से किसी भी एक प्लान को चुनकर यूजर मेटा की सारी सर्विसेस को एक्सेस कर पाएंगे. इसका फायदा यह होगा कि मेटा की अलग-अलग सर्विसेस के लिए अलग-अलग प्लान नहीं लेना पड़ेगा.
क्या होगा सब्सक्रिप्शन प्लान लेने का फायदा?
व्हाट्सऐप के जरिए मेटा वन को सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को प्लान के तहत WhatsApp Plus के भी फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा उन्हें मेटा एआई समेत कंपनी के दूसरे एडिशनल फीचर्स की भी एक्सेस मिलेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा वन प्लस प्लान की कीमत लगभग 700 रुपये प्रति महीना और मेटा वन प्रीमियम की कीमत लगभग 2200 रुपये प्रति महीना रखी गई है. दोनों ही प्लान में यूजर्स को मेटा के टूल से इमेज और वीडियो जनरेशन की भी सुविधा मिलेगी. प्लान के हिसाब से इसकी लिमिट अलग-अलग होगी. दोनों ही प्लान एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ आएंगे.
WhatsApp Plus में क्या-क्या फीचर्स हैं?
WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही अपने सब्सक्रिप्शन प्लान WhatsApp Plus को रोलआउट किया था. इसमें स्पेशल इफेक्ट्स वाले स्पेशल स्टिकर्स, नई ऐप थीम, एक साथ 20 चैट्स को पिन करने की सुविधा, कॉन्टैक्ट्स के लिए स्पेशल रिंगटोन और कस्टम अलर्ट, रिंगटोन और थीम्स जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं. अभी इस प्लान में ऐप को कस्टमाइज करने पर ज्यादा फोकस किया गया है. आगे चलकर कंपनी इसमें कई और फीचर्स भी जोड़ सकती है. बता दें कि यह सब्सक्रिप्शन पूरी तरह ऑप्शनल है और चैटिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग जैसे फंक्शन्स पहले की तरह फ्री रहेंगे और इनके लिए यूजर को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है.
WhatsApp पर आ गया Incognito Chat का फीचर
WhatsApp यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर आते रहते हैं. कुछ दिन पहले ही इस मैसेजिंग ऐप पर मेटा एआई से बात करने के लिए Incognito Chat के फीचर को रोल आउट किया गया था. मेटा एआई से बात करते हुए यूजर यह मोड ऑन कर सकते हैं. प्राइवेसी के लिए लाए गए इस मोड में हुई बातचीत को कंपनी के सर्वर पर स्टोर नहीं किया जाएगा. व्हाट्सऐप के साथ-साथ मेटा एआई ऐप पर भी यह फीचर लॉन्च किया गया है.
ये भी पढ़ें-
Galaxy S26 Ultra के दाम हो गए धड़ाम, फिर नहीं आएगा इतना सस्ता खरीदने का मौका