
FIFA World Cup 2026: फुटबॉल का महाकुंभ शुरू हो चुका है ऐसे में इसके लिए Meta ने भी अपनी कमर कस ली है। कंपनी ने अपने WhatsApp, Facebook, Messenger, Instagram और Threads जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए फीफा विश्व कप से जुड़े फीचर्स पेश कर दिए हैं।
मेटा ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि हम ब्रॉडकास्टर्स, नेशनल टीमों, कमेंटेटर्स, क्रिएटर्स और खिलाड़ियों के साथ मिलकर टूर्नामेंट से जुड़ी खास बातें अपने ऐप्स पर ला रहे हैं। इससे मैच के अहम पल, पर्दे के पीछे का कंटेंट, मैच से पहले की तैयारी, मैच के बाद का विश्लेषण, जश्न और हार-जीत के पल ये सब मेटा ऐप्स पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें दोस्तों, परिवार और दूसरे फ़ैन्स के साथ शेयर करने और बातचीत करने के लिए बनाया गया है।
हम आपको फीफा विश्व कप से जुड़े WhatsApp पर आए सभी नए फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
व्हाट्सऐप ने फीफा विश्व कप के लिए मजेदार फीचर्स लॉन्च किए हैं जिससे आप इस टूर्नामेंट पर हर समय अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों से शानदार ढंग से चर्चा कर सकें।
Trionda अपग्रेड: मेटा ने फीफा की ऑफ़िशियल मैच Trionda बॉल को WhatsApp पर लाने के लिए Adidas के साथ पार्टनरशिप की है। इससे पूरे फीफा विश्व कप के दौरान व्हाट्सऐप में फुटबॉल की इमोजी की जगह Trionda बॉल दिखेगी।
कॉलिंग इफ़ेक्ट्स: वीडियो कॉल के दौरान फ़िल्टर पेश किए गए हैं जिन्हें आप अपने चेहरे या बैकग्राउंड पर लगाकर फीफा के माहौल में वीडियो कॉल कर सकते हैं।
फ़ुटबॉल स्टिकर पैक: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने फ़ुटबॉल-थीम वाला विशेष स्टिकर पैक भी पेश किया है। इससे फीफा को लेकर आप अपनी भावनाएँ बेहतर ढंग से व्यक्त कर सकते हैं।
स्टेटस के ज़रिए अपनी बात कहें: मेटा ने बताया है कि फीफा टूर्नामेंट के दौरान व्हाट्सऐप चैनल्स के लिए स्टेटस पोस्ट करने की सुविधा भी शुरू कर दी है। यूजर्स को उन चैनल्स के स्टेटस दूसरे स्टेटस के साथ दिखाई देंगे जिन्हें वह फ़ॉलो करते हैं, और जब वह किसी चैनल पर जाएँगे तो उसका स्टेटस भी देख पाएँगे। यूजर्स को किसी भी चैनल के स्टेटस को छिपाने के साथ उसे अनफॉलो करने का भी विकल्प मिलेगा।
डेडिकेटेड फ़ुटबॉल डायरेक्टरी: फीफा टूर्नामेंट के दौरान, यूजर्स WhatsApp पर मौजूद चैनल्स से मैच-डे काउंटडाउन, बिहाइंड-द-सीन के पल और रियल-टाइम हाइलाइट्स देख सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने डेडिकेटेड फ़ुटबॉल डायरेक्टरी बनाई है ताकि यूजर्स अपनी पसंदीदा टीमें, ताज़ा स्कोर और अपडेट्स सब कुछ एक ही जगह पर आसानी से पा सकें।