₹51 खर्च करके पाएं 28 दिन की वैलिडिटी, हर दिन 2GB डेटा और कॉलिंग का पूरा फायदा, कमाल है प्लान


Powered by :

Last Updated:

BSNL का ₹51 प्रीपेड प्लान यूजर्स के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है. इसमें फ्री SIM, 28 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

₹51 खर्च करके पाएं 28 दिन की वैलिडिटी, हर दिन 2GB डेटा और कॉलिंग का पूरा फायदाZoom

नया मोबाइल नंबर चाहिए? BSNL दे रहा है फ्री SIM के साथ शानदार बेनिफिट्स

अगर आप कम कीमत में नया मोबाइल कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो BSNL का नया ₹51 प्रीपेड प्लान आपके लिए शानदार साबित होने वाला है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों को लुभाने के लिए यह खास ऑफर पेश किया है, जिसमें फ्री SIM कार्ड के साथ डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे कई फायदे मिल रहे हैं.

BSNL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बताया है कि यह एक लिमिटेड-टाइम ऑफर है. कंपनी के अनुसार, यह ऑफर 30 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगा. इसके बाद इस प्लान को बंद किया जा सकता है. ऐसे में जो लोग नया BSNL कनेक्शन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है.

हर दिन 2जीबी डेटा
BSNL के ₹51 प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस दौरान यूजर्स रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है. इतना ही नहीं, प्लान में हर दिन 100 SMS भी शामिल हैं.

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नए ग्राहकों को फ्री BSNL SIM कार्ड भी दिया जा रहा है. यानी सिर्फ ₹51 खर्च करके यूजर नया नंबर, डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है. यह उन लोगों के लिए भी काम का हो सकता है जो दूसरा मोबाइल नंबर रखना चाहते हैं.

कैसे मिलेगा फायदा
अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर या अधिकृत रिटेलर के पास जा सकते हैं. SIM एक्टिवेशन के लिए पहचान पत्र और पते का प्रमाण साथ ले जाना जरूरी होगा.

कम कीमत, फ्री SIM और रोजाना मिलने वाले डेटा व कॉलिंग बेनिफिट्स को देखते हुए BSNL का ₹51 प्लान काफी आकर्षक नजर आता है. खासकर उन यूजर्स के लिए जो कम खर्च में एक नया कनेक्शन चाहते हैं. हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक ग्राहकों को जल्द फैसला लेना चाहिए.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link