
Moto G96 5G थोड़ा पुराना होने के बावजूद बेस्ट स्मार्टफोन में आता है। यही कारण है कि इस फोन को अब भी लोग पसंद कर रहे हैं। इसी को देखते हुए मोटोरोला ने इस फोन पर शानदार ऑफर पेश कर दिया है। इससे ग्राहक फोन को काफी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Moto G96 5G के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर अब 20,999 रुपये है। अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप इस फोन पर 1050 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट ले सकते हैं।
इतना ही नहीं यहां 14,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में ले सकते हैं।
मोटोरोला ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगाया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 MP का Sony LYTIA 700C मेन बैक कैमरा है और 8 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसके आलावा फोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
यह फोन Ashleigh Blue, Greener Pastures, Cattleya Orchid, और Dresden Blue जैसे 4 कलर्स में आता है। कंपनी ने फोन में अल्ट्रा प्रीमियम पैनटोन वीगन लैदर फिनिश डिज़ाइन दिया है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन पर फुल HD+ 10 बिट 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक का पीक डिस्प्ले मिलता है।
Moto G96 5G में 5500 mAh की बैटरी लगाई गई है। कंपनी फोन के साथ 33 W का टर्बो चार्जर भी देती है। फोन को पानी और धुल से सुरक्षा प्रदान करेने के लिए IP68 की रेटिंग भी मिली हुई है। इसके अलावा फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्कैनर और डुअल सिम जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस डुअल स्पीकर्स है।