स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन आज भी बाजार में ऐसे कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं जो 10,000 रुपये से कम कीमत में अच्छे फीचर्स ऑफर करते हैं. अगर आपका बजट सीमित है और आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें अच्छी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिले, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है.
Motorola Moto G05- मोटोरोला मोटो G05 इस बजट में सबसे आकर्षक ऑप्शन में से एक है. इसमें 6.67 इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के काम आसानी से संभाल सकता है. इसकी कीमत करीब 7,299 रुपये है.
Samsung Galaxy F05– सैमसंग गैलेक्सी F05 उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो ब्रांड वैल्यू के साथ भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं. इसमें 6.74 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 6,499 रुपये है.
Redmi A5 4G- अगर आपको बड़ी स्क्रीन पसंद है तो Redmi A5 4G एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 6.8 इंच का IPS डिस्प्ले, 32MP का प्राइमेरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो सामान्य इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है. इसकी कीमत करीब 7,999 रुपये है.
Infinix Smart 8 HD- इनफिनिक्स Smart 8 HD अपने 90Hz डिस्प्ले के कारण इस बजट में अलग पहचान बनाता है. इसमें 6.6 इंच की स्क्रीन, 13MP का रियर कैमरा, 8MP का सेल्फी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी मिलती है. यह फोन लगभग 6,699 रुपये में उपलब्ध है.
itel Zeno 20 Max- itel Zeno 20 Max उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम कीमत में जरूरी फीचर्स चाहते हैं. इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले, 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन UNISOC T7100 प्रोसेसर के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 6,999 रुपये है.
अगर आप कैमरा और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो मोटोरोला मोटो G05 और सैमसंग गैलेक्सी F05 बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं. वहीं बड़ी स्क्रीन के लिए Redmi A5 4G और स्मूद डिस्प्ले एक्सपीरिएंस के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट 8 HD पर विचार किया जा सकता है. यानी कि 10,000 रुपये से कम बजट में ये सभी स्मार्टफोन अपने-अपने सेगमेंट में शानदार वैल्यू प्रदान करते हैं.