WhatsApp पर जल्द ‘छुपा’ कर भेज पाएंगे मैसेज, चैट में दिखेगा ब्लर, खुद खोलेगा रिसीवर


Powered by :

Last Updated:

WhatsApp एक नए Spoiler Message फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें मैसेज ब्लर होकर दिखाई देंगे और टैप करने पर ही खुलेंगे. जानें यह फीचर कैसे काम करेगा और इससे आपकी प्राइवेसी को क्या फायदा मिलेगा…

ख़बरें फटाफट

WhatsApp पर जल्द ‘छुपा’ कर भेज पाएंगे मैसेज, चैट में दिखेगा ब्लरZoom

ग्रुप चैट में स्पॉइलर से बचाएगा WhatsApp का नया फीचर. Photo: AI

आज के समय में प्राइवेसी मैसेजिंग ऐप्स का सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है. वॉट्सऐप पहले से ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देता है, लेकिन अब यूज़र्स को और ज्यादा कंट्रोल देने के लिए कंपनी एक नया फीचर टेस्ट कर रही है जिसे “स्पॉइलर मैसेज” कहा जा रहा है. इस फीचर की मदद से भेजे गए मैसेज को छिपाकर (blur करके) दिखाया जाएगा, ताकि रिसीवर खुद तय करे कि उसे कब पढ़ना है.

ये फीचर खासकर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है जो संवेदनशील जानकारी, OTP, या कोई ऐसा डेटा भेजते हैं जिसे तुरंत दिखाना जरूरी नहीं होता. इससे चैट में प्राइवेसी और भी मजबूत हो जाएगी और गलत हाथों में जानकारी जाने का खतरा कम होगा.

WhatsApp Spoiler Message फीचर कैसे काम करेगा?
वॉट्सऐप का ये नया फीचर फिलहाल टेस्टिंग फेज में है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका इस्तेमाल काफी आसान होगा:

  • यूज़र पहले मैसेज टाइप या पेस्ट करेगा
  • फिर उस टेक्स्ट को सेलेक्ट करके लंबे प्रेस से ऑप्शन खोलेगा
  • तीन डॉट वाले मेन्यू में जाकर “Spoiler” विकल्प चुनना होगा
  • इसके बाद मैसेज ब्लर (छिपा हुआ) होकर भेजा जाएगा
  • रिसीवर को मैसेज देखने के लिए उस पर टैप करना होगा.
  • इसका मतलब है कि मैसेज तुरंत दिखाई नहीं देगा, बल्कि रिसीवर की इच्छा पर ही खुल सकेगा.

फीचर के मुख्य फायदे

इस नए फीचर से यूज़र्स को कई प्राइवेसी बेनिफिट मिल सकते हैं:

  1. OTP, पासवर्ड या निजी जानकारी को सुरक्षित तरीके से भेजा जा सकेगा
  2. ग्रुप चैट में स्पॉइलर या जरूरी जानकारी छिपाकर शेयर की जा सकेगी
  3. गलती से तुरंत जानकारी देखने की समस्या कम होगी
  4. यूज़र को मैसेज पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा

इसके अलावा ये फीचर सिर्फ पर्सनल चैट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ग्रुप चैट में भी काम कर सकता है, जिससे किसी भी संवेदनशील जानकारी को सभी के सामने तुरंत दिखने से बचाया जा सकेगा.

आगे क्या उम्मीद है?

फिलहाल ये फीचर सिर्फ टेस्टिंग में है और सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉट्सऐप आगे चलकर इसे फोटो और वीडियो जैसे मीडिया फाइल्स के लिए भी लागू कर सकता है. अगर टेस्टिंग सफल रहती है तो सबसे पहले इसे बीटा यूज़र्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

ये फीचर वॉट्सऐप को और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे यूज़र्स को चैटिंग के दौरान बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल मिलेगा.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link