
Redmi Note 15 SE 5G कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में से एक है। यह डिजाइन में बेहद खूबसूरत लगता है। चीनी कंपनी ने इस फोन को Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में लॉन्च किया था। हालांकि अब Amazon पर यह फोन अच्छे खासे ऑफर के कारण सस्ती कीमत में मिल रहा है।
एमेजोन पर इस समय Redmi Note 15 SE 5G के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,398 रुपये चल रही है। लेकिन यहां से जब आप इस फोन को अमेरिकन एक्स्प्रेस के क्रेडिट कार्ड से खरीदेंगे तो आपको फोन पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ यहां 21,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिससे रेडमी फोन को आप बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
कंपनी ने इस फोन को Vegan Leather Finish डिजाइन दिया है। यह फोन Crimson Reserve, Frosted White और Carbon Black जैसे 3 कलर्स में आता है। इस फोन की मोटाई 7.35 एमएम है जिस कारण यह काफी पतला स्मार्टफोन है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) फीचर्स दिए गए हैं जो इसे एक मजबूत स्मार्टफोन बनाता है। इस फोन को IP65 के साथ IP66 की रेटिंग भी दी गई है, जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का दावा करती है।
Redmi Note 15 SE 5G में 6.77 इंच की स्क्रीन पर Full HD + Curved AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
प्रोसेसर पर ध्यान दें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। इस फोन के 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज, 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट पेश हुए थे ।
रेडमी के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का डेप्थ कैमरा फ़्लैश के साथ फ़्लैश के साथ लगाया गया है। सेल्फ़ी के लिए फोन में 20 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Redmi Note 15 SE 5G में 5800 mah की बैटरी लगाई गई है। कंपनी इसके साथ 45 W का फास्ट चार्जर भी दे रही है।
Redmi Note 15 SE 5G फोन में डॉल्बी एटमॉस से लेस HI-Res वाले स्पीकर्स लगाए गए हैं जिनमें 300 प्रतिशत का वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है।