- गर्मी में एसी और कूलर राहत देते हैं, बजट अनुसार चुनें.
- एसी रेफ्रिजरेशन से कमरा ठंडा करता है, कूलर पानी से हवा ठंडी करता है.
- विंडो एसी महंगा, बिजली बिल बढ़ाता है; कूलर सस्ता, कम बिजली खर्च करता है.
- एसी में सर्विसिंग झंझट, कूलर इस्तेमाल में आसान, कम रखरखाव मांगता है.
Window AC Vs Desert Air Cooler: देश के बड़े हिस्से में गर्मी का प्रकोप जारी है. पारा 45 डिग्री से पार पहुंच गया है. ऐसी गर्मी में सीलिंग फैन ने हाथ खड़े कर दिए हैं और राहत पाने के लिए अब AC और कूलर जरूरी हो गए हैं. अगर आपका बजट कम है तो आप डेजर्ट कूलर खरीद सकते हैं, जबकि अगर आप ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार हैं तो विंडो एसी भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दोनों के अपने-अपने फायदे-नुकसान हैं. आज हम आपको इन दोनों की लागत, ऑपरेटिंग कॉस्ट और काम करने का तरीका आदि सारी जानकारी देने जा रहे हैं.
Window AC Vs Desert Air Cooler: काम करने का तरीका
स्प्लिट एसी की तरह विंडो एसी भी रेफ्रिजरेशन सिस्टम से कमरा ठंडा करती है. यह कमरे की गर्म हवा को खींचकर बाहर निकाल देती है, जबकि कमरे में ठंडी हवा फेंकती है. इससे कुछ ही मिनटों में कमरा ठंडा हो जाता है. वहीं कूलर की बात करें तो यह पानी की मदद से ठंडी हवा देता है. यह अपने आसपास की गर्म हवा को खींचता है और उसे पानी से भीगे कूलिंग पैड के जरिए ठंडा कर कमरे में फेंकता है. इन दोनों को ही विंडो में लगाया जा सकता है. एसी से ठंडक पाने के लिए कमरा बिल्कुल बंद रखना पड़ेगा, जबकि कूलर के लिए वेंटिलेशन जरूरी है.
Window AC Vs Desert Air Cooler: कौन-सा ऑप्शन ज्यादा सस्ता?
विंडो एसी खरीदने के लिए भी आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा और इसकी रनिंग कॉस्ट भी ज्यादा है. विंडो एसी की कीमत 25,000-40,000 रुपये के बीच है. इसके अलावा अगर आप इसे रेगुलर यूज करते हैं तो आपका बिजली का बिल 3,000-5,000 रुपये तक बढ़ सकता है. दूसरी तरफ कूलर की कीमत कम है. मार्केट में 8,000-15,000 रुपये तक शानदार कूलर मिल जाएंगे और ये बिजली बिल पर भी ज्यादा असर नहीं डालते.
विंडो एसी के झंझट हैं ज्यादा
विंडो एसी को इंस्टॉल करने के बाद इसके काफी झंझट है. हर सीजन में इसकी सर्विस की जरूरत पड़ती है, जबकि बार-बार एयर फिल्टर साफ करने पड़ते हैं. इसके अलावा गैस रिफिलिंग आदि का भी ध्यान रखना पड़ता है. वहीं कूलर के मामले में ऐसे कोई झंझट नहीं हैं. मार्केट से लाने के बाद इसे प्लग-इन करने की जरूरत है. इसकी रेगुलर सर्विस की भी जरूरत नहीं होती और कूलिंग पैड भी आराम से कम से कम एक सीजन चल जाते हैं.
ये भी पढ़ें-
iPhone 18 Pro Max vs iPhone 16 Pro Max: अपग्रेड करने का प्लान है तो यहां जानें सारे अंतर